विभिन्न विद्यालयों में पोशाक व साइकिल राशि वितरित
प्रतिनिधि , मुंगेरजिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में बुधवार को पोशाक व साइकिल राशि का वितरण शिविर के माध्यम से किया गया. जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. इंद्रुख पश्चिमी पंचायत स्थित उच्च विद्यालय हंसपुरी हसनगंज मुंगेर में स्थानीय मुखिया नरेंद्र प्रसाद यादव की उपस्थिति में 80 छात्राओं के बीच पोशाक […]
प्रतिनिधि , मुंगेरजिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में बुधवार को पोशाक व साइकिल राशि का वितरण शिविर के माध्यम से किया गया. जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. इंद्रुख पश्चिमी पंचायत स्थित उच्च विद्यालय हंसपुरी हसनगंज मुंगेर में स्थानीय मुखिया नरेंद्र प्रसाद यादव की उपस्थिति में 80 छात्राओं के बीच पोशाक राशि का वितरण किया गया. मौके पर प्रधानाध्यापक नीरज कुमार, शिक्षक रामवरण कुमार, रवि शंकर प्रसाद सिंह, वीरेंद्र कुमार राय सहित अन्य लोग मौजूद थे. हवेली खड़गपुर प्रखंड के श्री राजाराम हरि सिंह उच्च विद्यालय धपरी में भू दाता प्रभाकर सिंह की उपस्थिति में अनुसूचित जाति एवं जनजाति की पांच छात्राओं को साइकिल राशि प्रदान की गयी. मौके पर प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सहनी, शिक्षक अमित कुमार पाल, संजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. सदर प्रखंड के जनता उच्च विद्यालय तौफिर में भी छात्राओं के बीच पोशाक राशि का वितरण किया गया. मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक पंकज रंजन, शिक्षक सिकंदर भगत, प्रणव उपाध्याय, रतन शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे. नव स्थापित राजकीय उच्च विद्यालय मुंगेर में प्रभारी प्राचार्य पंकज कुमार के नेतृत्व में 40 छात्रों को मुख्यमंत्री बालक साइकिल योजना के तहत राशि का वितरण किया गया. शिक्षिका सरोज यादव, शिखा राय, दिवाकर कुमार, देवेंद्र कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










