संयुक्त वामपंथी संगठनों का बंदी आज
बंदी की सफलता को लेकर नुक्कड़ सभा प्रतिनिधि , मुंगेर संयुक्त वामपंथी संगठनों के आह्वान पर 21 जुलाई मंगलवार को बिहार बंद का एलान किया गया. जिसकी सफलता के लिए भाकपा अंचल कमेटी मुंगेर की ओर से विभिन्न चौक चौराहों पर सोमवार की शाम नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. उसकी अध्यक्षता राजेश वर्मा ने […]
बंदी की सफलता को लेकर नुक्कड़ सभा प्रतिनिधि , मुंगेर संयुक्त वामपंथी संगठनों के आह्वान पर 21 जुलाई मंगलवार को बिहार बंद का एलान किया गया. जिसकी सफलता के लिए भाकपा अंचल कमेटी मुंगेर की ओर से विभिन्न चौक चौराहों पर सोमवार की शाम नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. उसकी अध्यक्षता राजेश वर्मा ने की. नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए एटक के महासचिव जगदीश मंडल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसान व मजदूरों के हितैषी होने की बात तो करते हैं लेकिन ये सरकार इनके शोषक है. एक ओर जहां जहां नरेंद्र मोदी लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध अध्यादेश लाकर किसानों की उपजाऊ जमीन छीन कर उद्योग पतियों को देने के लिए व्याकुल है. वहीं नीतीश कुमार सरकार जनता और मानदेय पर बहाल लोगों के साथ बादा खिलाफी किया. भाकपा के सचिव विजय कुमार मंडल ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार कांग्रेसियों को घोटालेवाज, भ्रष्टाचारियों की सरकार घोषित कर भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का वादा किया था. लेकिन एक वर्ष पूरा होने के बाद ही भाजपा के तीन मुख्यमंत्रियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लग रहा है. नेताओं ने मुंगेर के व्यवसायियों, बुद्धिजीवी, वाहन, रिक्शा, ठेला चालक, फुटपाथी दुकानदारों से अपील किया कि वे बंद को अपना समर्थन दे. मौके पर रामसखा पासवान, दिलीप कुमार, राजीव रंजन, अभय सिन्हा, रविंद्र कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










