सड़क निर्माण व समपार फाटक को लेकर पुन: गोलबंद हुए ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 10फोटो कैप्सन : बैठक करते मंच के सदस्य प्रतिनिधि, बरियारपुरऋषिकुंड विकास मंच की एक बैठक रतनपुर गांव में हुई. उसकी अध्यक्षता बरियारपुर उत्तरी पंचायत के उपमुखिया चंद्रदिवाकर कुमार ने की. बैठक में विभिन्न मांगों को लेकर विचार विमर्श किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कुमार सिंह उपस्थित थे. बैठक में […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 10फोटो कैप्सन : बैठक करते मंच के सदस्य प्रतिनिधि, बरियारपुरऋषिकुंड विकास मंच की एक बैठक रतनपुर गांव में हुई. उसकी अध्यक्षता बरियारपुर उत्तरी पंचायत के उपमुखिया चंद्रदिवाकर कुमार ने की. बैठक में विभिन्न मांगों को लेकर विचार विमर्श किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कुमार सिंह उपस्थित थे. बैठक में कहा कि ऋषिकुंड हॉल्ट पर अनशन के दौरान प्रशासनिक स्तर पर आश्वासन दिया गया था कि 15 दिनों के अंदर एनएच 80 काली स्थानी से रतनपुर होते हुए मनसा बासा तक सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हो जायेगा. वहीं रेल अधिकारियों द्वारा हॉल्ट पर समपार फाटक लगाने का प्रयास किया जायेगा. बावजूद अबतक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं करने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया. साथ ही अविलंब समस्या के समाधान नहीं होने पर आगामी विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया और मंच के सदस्य घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे. बैठक में इंद्रदेव सिंह, रामबालक राय, मार्शल कुमार, राजकिशोर चौधरी, मनोरंजन चौधरी, अमरेश, गुड्डु चौधरी, रामानुज चौधरी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन