20. संक्षिप्त खबरें :-
लायंस क्लब ने लगाये फलदार वृक्ष मुंगेर . लायंस क्लब ऑफ मुंगेर सिटी द्वारा पुरबसराय स्थित राजपूत छात्रावास में रविवार को 70 फलदार पेड़ लगाये गये. साथ ही दर्जनों शीशम, शागवान, महुगनी के पेड़ भी लगाये गये. क्लब के सचिव हेमंत सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा एवं प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए […]
लायंस क्लब ने लगाये फलदार वृक्ष मुंगेर . लायंस क्लब ऑफ मुंगेर सिटी द्वारा पुरबसराय स्थित राजपूत छात्रावास में रविवार को 70 फलदार पेड़ लगाये गये. साथ ही दर्जनों शीशम, शागवान, महुगनी के पेड़ भी लगाये गये. क्लब के सचिव हेमंत सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा एवं प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए पेड़ लगाना जरूरी है. पेड़ ही हमारे प्राणों की रक्षा कर सकती है. मौके पर कौशल पाठक, अरविंद अग्रवाल, ललन सिंह, कालीचरण शर्मा मौजूद थे. ———————-नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन मुंगेर . जयगुरु प्रशिक्षण केंद्र पुरबसराय में जिला कल्याण पदाधिकारी कुमार प्रेमनाथ एवं डीडब्लूओ राजेश कुमार ने रविवार को नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन संयुक्त रुप से किया. मौके पर दिलशाद खुरर्म, कुमार गौतम, मो. रिजवान आलम, मो. रिजवी, मो. ताजवर सहित अन्य मौजूद थे. ——————वारंटी गिरफ्तार बरियारपुर . बरियारपुर थाना पुलिस ने विजयनगर एवं ब्रह्मस्थान गांव में छापेमारी कर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि विजयनगर से मुन्ना मंडल एवं ब्रह्मस्थान से इंद्रदेव सहनी को गिरफ्तार किया गया. जिसे न्यायिक सुरक्षा में जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










