मोबाइल चोरी के आरोपी को मल द्वार में लाठी कर किया घायल
फोटो संख्या : 13फोटो कैप्सन : घायल बालक प्रतिनिधि , मुंगेरनयारामनगर थाना क्षेत्र के बजरंगबली नगर गांव में मोबाइल चोरी के एक आरोपी बालक को मल द्वार में लाठी कर घायल कर दिया गया. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पांच दिन बाद जब मल द्वार से खून गिरना बंद नहीं हुआ और […]
फोटो संख्या : 13फोटो कैप्सन : घायल बालक प्रतिनिधि , मुंगेरनयारामनगर थाना क्षेत्र के बजरंगबली नगर गांव में मोबाइल चोरी के एक आरोपी बालक को मल द्वार में लाठी कर घायल कर दिया गया. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पांच दिन बाद जब मल द्वार से खून गिरना बंद नहीं हुआ और दर्द असहनीय हो गया तो बालक ने इसकी जानकारी बाल सुधार गृह के अधिकारियों को दी. जिसके बाद उसे बुधवार को मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया. प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार को नयारामनगर थाना क्षेत्र के बजरंग बली नगर में मोबाइल चोरी के आरोप में घनश्याम पासवान के 11 वर्षीय पुत्र टिंकु कुमार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जम कर पिटाई कर दी. साथ ही आरोपी चोर को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया. कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया. बुधवार को टिंकु ने बाल सुधार गृह के पदाधिकारियों से बताया कि उसके मल द्वार में काफी दर्द हो रहा है. साथ ही शौच के समय उसे खून भी निकलता है. जिसके बाद सिर्फ अनुदेशक राम द्वार प्रसाद के अभिरक्षा में बालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. जहां डॉ रामप्रवेश प्रसाद, डॉ आरके गुप्ता एवं डॉ राजीव कुमार द्वारा उसका मेडिकल जांच किया गया. बालक ने बताया कि गांव के ही उदय मंडल ने उसके मल द्वार में डंटा उड़ेल दिया था. जिसके कारण वह काफी परेशान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










