बरियारपुर, सरस्वतीनगर के थे रहनेवाले, हत्याकांड के गवाह व पुत्र की गला रेत हत्या

Updated:
विज्ञापन

सुलतानगंज: सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मसदी दियारा में सोमवार देर रात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर चंदन हत्याकांड के गवाह रहे किसान रामजी मालाकार(50) और उसके पुत्र चंदन कुमार (16) की हत्या कर दी. हत्या के बाद अपराधियों ने दोनों के शव को परवल खेत में फेंक दिये. गत वर्ष आठ दिसंबर […]

विज्ञापन
सुलतानगंज: सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मसदी दियारा में सोमवार देर रात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर चंदन हत्याकांड के गवाह रहे किसान रामजी मालाकार(50) और उसके पुत्र चंदन कुमार (16) की हत्या कर दी. हत्या के बाद अपराधियों ने दोनों के शव को परवल खेत में फेंक दिये. गत वर्ष आठ दिसंबर को आदर्शनगर के चंदन की हत्या मामले में रामजी राय ने गवाही दी थी. उसने पुलिस को चंदन की हत्या करनेवालों के नाम भी बताये थे. आशंका व्यक्त की जा रही है कि कहीं चंदन हत्याकांड में रामजी की गवाही के कारण ही तो अपराधियों ने उसकी और उसके बेटे की हत्या तो नहीं कर दी.
बेहोश होकर गिरी पत्नी : दोनों पिता-पुत्र खेत की रखवाली करने के लिए बासा पर सोये थे. मंगलवार की सुबह पत्नी मीना देवी जब घर से खाना लेकर बासा पर पहुंची, तो बासा के बाहर परवल के खेत में पति व बेटे का शव देख उसकी चीख निकल गयी और बेहोश होकर गिर पड़ी. आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे. मुखिया किशोर यादव ने थाना को इसकी सूचना दी. प्रभारी थानाध्यक्ष बीके झा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया.
पूर्व से चल रहा था विवाद
मृतक की पत्नी मीना देवी ने बताया कि वे लोग मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना क्षेत्र के सरस्वतीनगर के रहनेवाले हैं. उसके पति पिछले 25 साल से मसदी दियारा में शिवम चौधरी की जमीन पर बटाई पर खेती कर रहे थे. डीएसपी (विधि-व्यवस्था) राकेश कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. उन्होंने कहा कि पूर्व के विवाद के कारण हत्या होने की आशंका है. मृतक की पत्नी बार-बार बेहोश हो रही थी. घटना की प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन