रेलकर्मी को लूटा, फिर घर फोन कर मांगे 50 हजार

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर: पुरबसराय रेलवे स्टेशन के समीप रविवार की देर रात अपराधियों ने एक रेलकर्मी से लूटपाट एवं मारपीट की. रेलकर्मी को बंधक बना कर उसके मोबाइल से उसके ही घर फोन कर जेवरात व 50 हजार रुपये लेकर जब उसके पत्नी को बुलाया गया तो ग्रामीण एकजुट होकर घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों को देख अपराधी […]

विज्ञापन
मुंगेर: पुरबसराय रेलवे स्टेशन के समीप रविवार की देर रात अपराधियों ने एक रेलकर्मी से लूटपाट एवं मारपीट की. रेलकर्मी को बंधक बना कर उसके मोबाइल से उसके ही घर फोन कर जेवरात व 50 हजार रुपये लेकर जब उसके पत्नी को बुलाया गया तो ग्रामीण एकजुट होकर घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों को देख अपराधी भाग निकला. घटना के संदर्भ में रेलकर्मी की पत्नी सीपी कुमारी ने कोतवाली थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करायी है.
क्या है घटना
माधोपुर कुशवाहा टोला निवासी अमित कुमार पश्चिम बंगाल नलहट्टी में रेलवे विभाग में कार्यरत है. वह 11 जुलाई की रात जमालपुर में डाउन फरक्का से उतरा और ऑटो से मुंगेर आ गया. उसके बाद वह रात के लगभग डेढ बजे अपने घर जा रहा था.

जब वह पूरबसराय रेलवे क्वार्टर के नजदीक पहुंचा कि कुछ अपराधियों ने उसे घेर लिया. अपराधियों ने उसके पास से दो एटीएम कार्ड, 12 सौ रुपये नकद एवं मोबाइल छिन लिया. अपराधियों ने लोहे की रड से उसकी पिटाई करते हुए उसके मोबाइल से घर फोन कर जेवर व 50 हजार रुपये लेकर आने को कहा. उसकी पत्नी ने घटना की सूचना अपने पड़ोसियों को दी. उसकी पत्नी सिपी पड़ोसियों के साथ जेवरात व कुछ रुपये लेकर वहां पहुंची. ग्रामीणों को देख कर अपराधी वहां से फरार हो गया. कोतवाली थानाध्यक्ष मनोज सिन्हा ने बताया कि सिपी कुमारी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन