ईद पर रहेगी तगड़ी सुरक्षा

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर: ईद को लेकर मंगलवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा, नगर आयुक्त प्रभात कुमार सिन्हा, एडीएम ईश्वर चंद्र शर्मा, डीडीसी नागेंद्र प्रसाद […]

विज्ञापन
मुंगेर: ईद को लेकर मंगलवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा, नगर आयुक्त प्रभात कुमार सिन्हा, एडीएम ईश्वर चंद्र शर्मा, डीडीसी नागेंद्र प्रसाद सिंह मुख्य रुप से मौजूद थे. बैठक में बताया गया कि ईद की संभावित तिथि 18 जुलाई है.

लेकिन चांद के दीदार पर तिथि में परिवर्तन भी हो सकता है. मुसलिम समुदाय के लोगों ने कहा कि यूं तो ईद की नमाज इमामबाड़े में अदा की जाती है. लेकिन बारिश का मौसम है अगर बारिश होती है तो ईद का नमाज मस्जिदों में अदा की जायेगी. जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ईद को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. कई स्थानों को भी चिह्न्ति किया गया है. जहां दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल को तैनात किया गया है.

खड़गपुर, मुंगेर एवं तारापुर में कंट्रोल रूम बनाये गये हैं जो 24 घंटे कार्यरत रहेगी. इसके लिए संबंधित एसडीओ को विशेष दिशा निर्देश दिये गये हैं. डीएम व एसपी ने बताया कि ईद पर शरारती तत्वों, उच्चकों एवं शराबियों पर विशेष निगरानी रखा जायेगा. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे शरारती तत्वों की सूचना उपलब्ध कराये. ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जाय. बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, सभी एसडीओ एवं दोनों समुदाय के दर्जनों बुद्धिजीवी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन