पुलिस बहाली के मेडिकल जांच में वसूली जा रही राशि

Updated:
विज्ञापन

महिला अभ्यर्थी से 2500 व पुरुष से 5000 हजार रुपये का डिमांड प्रतिनिधि, मुंगेरमुंगेर जिला में बिहार पुलिस के सिपाही पद पर बहाल होने वाले अभ्यर्थियों से चढ़ावा के नाम पर अवैध राशि की वसूली किया जा रहा है. जिसके दौरान महिला अभ्यर्थियों से 2500 एवं पुरुषों से 5000 रुपये वसूलने की बात कही जा […]

विज्ञापन

महिला अभ्यर्थी से 2500 व पुरुष से 5000 हजार रुपये का डिमांड प्रतिनिधि, मुंगेरमुंगेर जिला में बिहार पुलिस के सिपाही पद पर बहाल होने वाले अभ्यर्थियों से चढ़ावा के नाम पर अवैध राशि की वसूली किया जा रहा है. जिसके दौरान महिला अभ्यर्थियों से 2500 एवं पुरुषों से 5000 रुपये वसूलने की बात कही जा रही है. विदित हो कि जिले में बिहार पुलिस के सिपाही पद पर कुल 184 अभ्यर्थियों का बहाल किया जाना है. जिसमें कुल 68 महिलाएं शामिल हैं. मंगलवार को सदर अस्पताल में अभ्यर्थियों का मेडिकल जांच आरंभ किया गया. इसके लिए चिकित्सकों की टीम गठित की गयी थी. पहले दिन लगभग पचास अभ्यर्थियों का मेडिकल जांच किया गया. जांच के दौरान चार-पांच अभ्यर्थी आपस में बात कर रहे थे कि पता नहीं हमलोगों को कितना देना पड़ेगा. जब अभ्यर्थियों से पूछा गया तो घबड़ाहट भरे स्वर में बोला कि हमलोगों का नाम व फोटो प्रकाशित नहीं कीजियेगा. यहां दलाल द्वारा महिला अभ्यर्थी से 2500 व पुरुष से 5000 रुपये मेडिकल में पास करने के लिए वसूले जा रहे हैं. लेकिन राशि इतनी सफाई के साथ ली जा रही है कि किसी को कानों कान तक खबर नहीं पहुंचती.कहते हैं सिविल सर्जनसिविल सर्जन डॉ रामेश्वर महतो ने बताया कि मेडिकल जांच में अवैध राशि की वसूली की बात बिलकुल निराधार है. उन्होंने बताया कि वे मेडिकल जांच के दौरान खुद मौजूद थे. इस तरह के झूठे अफवाह पर हम कमेंट करना पसंद नहीं करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन