ईद : बेफ्रिक होकर करें खरीदारी, रखवाली करेगी महिला कमांडो
प्रतिनिधि , मुंगेरईद पर बाजार में खरीदारी कर रहे मुसलिम बहनों की रखवाली के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर रखा है. बाजार में जहां थाना पुलिस द्वारा लगातार गश्ती की जा रही है. वहीं बीएमपी के प्रशिक्षित महिला कमांडों को भी सुरक्षा में लगाया गया है. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने कहा […]
प्रतिनिधि , मुंगेरईद पर बाजार में खरीदारी कर रहे मुसलिम बहनों की रखवाली के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर रखा है. बाजार में जहां थाना पुलिस द्वारा लगातार गश्ती की जा रही है. वहीं बीएमपी के प्रशिक्षित महिला कमांडों को भी सुरक्षा में लगाया गया है. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि ईद को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. खास कर ईद पर खरीदारी करने आने वाली महिलाओं को बाजार में किसी प्रकार की असुरक्षा की भावना उत्पन्न नहीं हो इसका खास इंतजाम किया गया है. उन्होंने बताया कि ईद को लेकर बीएमपी महिला कमांडो को विशेष तौर पर बुलाया गया है. जमालपुर, मुंगेर एवं पूरबसराय बाजार में 1-4 के महिला बीएमपी कमांडो को लगाया गया है. ताकि बाजार में खरीदारी करने के दौरान उचक्कों एवं मनचलों द्वारा उन्हें परेशान न किया जाय. ये महिला कमांडो विशेष तौर पर उच्चकों एवं मनचलों पर नजर रखेगी. इसके साथ ही सभी थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है कि वे महिला सुरक्षा को लेकर अपने-अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले बाजार में विशेष चौकसी बरतें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










