विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा
फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उपस्थित डीएम व एसपी प्रतिनिधि , मुंगेरविधानसभा चुनाव में मतदाताओं का वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने एवं चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अजय नायक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी एवं एसपी के साथ समीक्षा की. जिसमें पारा मिलिटरी फोर्स […]
फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उपस्थित डीएम व एसपी प्रतिनिधि , मुंगेरविधानसभा चुनाव में मतदाताओं का वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने एवं चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अजय नायक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी एवं एसपी के साथ समीक्षा की. जिसमें पारा मिलिटरी फोर्स के मतदान केंद्रों पर तैनाती को लेकर विशेष चर्चा हुई. वीसी में मुंगेर से जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने भाग लिया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने डीएम व एसपी को स्पष्ट निर्देश दिया कि विधानसभा चुनाव की पुख्ता तैयारी की जाय. इसके तहत स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान की दिशा में जो भी कार्य हो उसका रूप रेखा बना लें. वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के संदर्भ में भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने आवश्यक निर्देश दिये. साथ ही चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर पारा मिलिटरी फोर्स की तैनाती की जानी है. जिसके लिए जिला एवं मुख्यालय से सूची तैयार कर मांगा गया था. जिसका मिलान किया गया. जिस जिले की सूची और मुख्यालय की सूची में मेल नहीं खा रहा था उसी संबंध में चुनाव आयोग के अधिकारी समीक्षा कर रहे थे. मुंगेर जिले में जो संवेदनशीन व अतिसंवेदनशील मतदान होंगे. साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की समीक्षा की गयी. चुनाव आयोग ने डीएम एवं एसपी से सुरक्षा के संबंध में विशेष जानकारी प्राप्त की. वीसी में अपर समाहर्ता ईश्वर चंद्र शर्मा एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता कुमार प्रशांत भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










