3.बरियारपुर की खबरें :-

Updated:
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव बने विनय कुमार गुड्डु बरियारपुर . लोक जनशक्ति पार्टी बिहार प्रदेश युवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह ने विनय कुमार गुड्डु को प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया है. उनके प्रदेश महासचिव बनने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी और संगठन का विस्तार होगा. बरियारपुर प्रखंड अध्यक्ष राजेश साह, प्रखंड युवाध्यक्ष पवन सिंह, बांके […]

विज्ञापन

प्रदेश महासचिव बने विनय कुमार गुड्डु बरियारपुर . लोक जनशक्ति पार्टी बिहार प्रदेश युवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह ने विनय कुमार गुड्डु को प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया है. उनके प्रदेश महासचिव बनने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी और संगठन का विस्तार होगा. बरियारपुर प्रखंड अध्यक्ष राजेश साह, प्रखंड युवाध्यक्ष पवन सिंह, बांके बिहारी मंडल, दुर्गा मंडल, रामदहीन यादव, राम प्रसाद यादव, मुकेश कुमार साह ने विनय कुमार गुड्डु को बधाई दी है. ——————————सम्मेलन को लेकर जदयू का दौरा बरियारपुर . आगामी 20 जुलाई को उपेंद्र ट्रेनिंग एकेडमी मुंगेर में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान विधायक अनंत कुमार सत्यार्थी की अगुआई में घोरघट, बंगाली टोला, रघुनाथपुर, कल्याणपुर सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया और घर-घर दस्तक कार्यक्रम के तहत नीतीश कुमार के विकास कार्यों के बारे में बताया. साथ ही कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को सम्मेलन में उपस्थित होने की अपील की गयी. मौके पर बरियारपुर प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण देव मंडल, निगम महतो, मुखिया अशोक मंडल, मंटू मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन