हार्डकोर नक्सली साजन यादव गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या: 20फोटो कैप्सन : गिरफ्तार नक्सली साजन यादव प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर खड़गपुर थाना पुलिस एवं सीआरपीएफ के संयुक्त कार्रवाई में रविवार को क्षेत्र के हार्डकोर नक्सली साजन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी खड़गपुर नगर क्षेत्र के तारापुर मोड़ से की गयी. गिरफ्तार नक्सली मुरादे पंचायत के तिलवरिया गांव निवासी राजेंद्र […]

विज्ञापन

फोटो संख्या: 20फोटो कैप्सन : गिरफ्तार नक्सली साजन यादव प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर खड़गपुर थाना पुलिस एवं सीआरपीएफ के संयुक्त कार्रवाई में रविवार को क्षेत्र के हार्डकोर नक्सली साजन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी खड़गपुर नगर क्षेत्र के तारापुर मोड़ से की गयी. गिरफ्तार नक्सली मुरादे पंचायत के तिलवरिया गांव निवासी राजेंद्र यादव का पुत्र है. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने साजन यादव की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि खड़गपुर पुलिस व सीआरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि साजन खड़गपुर बाजार की ओर जा रहा है. जिसे तारापुर मोड़ के समीप सीआरपीएफ के जवानों ने गिरफ्तार कर लि या. खड़गपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार साजन यादव बघैल नक्सली कांड सहित कई कांडों में संलिप्त रहा है. उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर 2013 को बघैल के समीप सीआरपीएफ की कार्रवाई में हथियार व गोली बरामद की गयी थी. किंतु उस कार्रवाई में साजन यादव भाग निकलने में सफल हो गया था. सीआरपीएफ ने पहाड़ के झाड़ी में छुपा कर रखे गये 5 इनसास की मैगजीन, 25 एसएलआर की गोली सहित बड़ी संख्या में नक्सली साहित्य, कपड़ा व दवाई बरामद की गयी थी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साजन यादव से पुलिस पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन