ऑर्डिनेंस प्रशिक्षुओं की नियुक्ति नहीं किये जाने के विरोध में बैठक
फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित प्रशिक्षु प्रतिनिधि, धरहरा धरहरा प्रखंड के इटवा गांव में रविवार को आयुध निर्माण एक्सट्रेड प्रशिक्षुओं की बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता गौरी शंकर गुप्ता ने की. मुख्य अतिथि ऑर्डिनेंस वेलफेयर एसोसिएशन मुंगेर के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सुमन थे. मुख्य अतिथि ने कहा कि ऑर्डिनेंस फैक्टरी बोर्ड कोलकाता द्वारा […]
फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित प्रशिक्षु प्रतिनिधि, धरहरा धरहरा प्रखंड के इटवा गांव में रविवार को आयुध निर्माण एक्सट्रेड प्रशिक्षुओं की बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता गौरी शंकर गुप्ता ने की. मुख्य अतिथि ऑर्डिनेंस वेलफेयर एसोसिएशन मुंगेर के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सुमन थे. मुख्य अतिथि ने कहा कि ऑर्डिनेंस फैक्टरी बोर्ड कोलकाता द्वारा एक साजिश के तहत सेमी स्किल्ड के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गयी है जो नियम के विरुद्ध है. उन्होंने कहा कि श्रम मंत्रालय के आदेशानुसार पूर्व से प्रशिक्षित प्रशिक्षुओं की नियुक्ति किया जाना है. लेकिन ऑर्डिनेंस फैक्टरी आंबाझारी नागपुर, मुरादनगर से आयुध निर्माण का प्रशिक्षण लेकर कई सालों से बैठे प्रशिक्षुओं की नियुक्ति नहीं की जा रही. इसी के विरोध में आगामी 22 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जयेगा. वक्ताओं ने कहा कि बोर्ड की गलत नीति के कारण हमारा भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है. मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गौरी शंकर गुप्ता चुने गये. बैठक में सत्यवीर सिंह, अमरजीत कुमार, चिन्मय बनर्जी, चंदन शर्मा, राकेश कुमार, रजनीश कुमार, सार्जन कुमार, जीतेंद्र कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










