एक हजार के भाड़े पर मुकेश रखता था एसएलआर
फोटो संख्या : 26फोटो कैप्सन : बरामद इंसास प्रतिनिधि , मुंगेरसफियासराय थाना क्षेत्र के हलीमपुर निवासी मुकेश यादव से बरामद एसएलआर पर कई सवाल खड़े हो गये हैं. एक ओर जहां कहा जा रहा है कि लखीसराय जिले के बड़हिया निवासी कुख्यात अपराधी स्व. मुकेश सिंह का यह एसएलआर है. लेकिन पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार […]
फोटो संख्या : 26फोटो कैप्सन : बरामद इंसास प्रतिनिधि , मुंगेरसफियासराय थाना क्षेत्र के हलीमपुर निवासी मुकेश यादव से बरामद एसएलआर पर कई सवाल खड़े हो गये हैं. एक ओर जहां कहा जा रहा है कि लखीसराय जिले के बड़हिया निवासी कुख्यात अपराधी स्व. मुकेश सिंह का यह एसएलआर है. लेकिन पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि बरामद हथियार क्षेत्र के एक कुख्यात अपराधी का है जो एक हजार रुपये महीने पर मुकेश को हथियार रखने के लिए दिया था.सफियासराय पुलिस ने शुक्रवार को मुकेश यादव को एक एसएलआर सहित आधे दर्जन हथियार एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था. सूत्रों की अगर माने तो मुकेश यादव रेलवे में चोरी-पॉकेटमारी करने का काम करता था. पिछले कुछ वर्षों से वह एक लोहे के स्क्रेप कारोबारी के साथ रहने लगा. जानकार बताते हैं कि मुकेश के घर से जो एसएलआर बरामद हुआ है वह उसी कारोबारी ने उसे रखने के लिए दिया था. यह भी कहा जा रहा है कि यह एसएलआर लखीसराय जिले के कुख्यात अपराधी मुकेश सिंह का था. जो वर्षों पूर्व पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. उसकी मौत के बाद उसके कई हथियार उसके नजदियों ने दबा लिया था. यह वही एसएलआर है. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार मुकेश ने बताया कि यह हथियार उसका नहीं है. उसे यह हथियार रखने के लिए एक व्यक्ति ने दिया था. जिसके एवज में प्रति माह एक हजार रुपया दिया जाता है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हथियार की जांच की जा रही है और उस व्यक्ति का भी पता लगाया जा रहा है. जिसका नाम मुकेश ने लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










