हथियार के बल पर रेलकर्मी के घर हजारों की लूट

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 17फोटो कैप्सन : बिखरा पड़ा समान प्रतिनिधि , जमालपुरलौहनगरी जमालपुर में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है. शुक्रवार की मध्य रात्रि के बाद अपराधियों ने डीजल शेड की रेलकर्मी अनुष्ठा देवी के दौलतपुर रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर में घुस कर हथियार के बल पर 50 हजार रुपये से अधिक की […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 17फोटो कैप्सन : बिखरा पड़ा समान प्रतिनिधि , जमालपुरलौहनगरी जमालपुर में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है. शुक्रवार की मध्य रात्रि के बाद अपराधियों ने डीजल शेड की रेलकर्मी अनुष्ठा देवी के दौलतपुर रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर में घुस कर हथियार के बल पर 50 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति लूट ली. घटना की सूचना पाते ही जमालपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले का जायजा लिया. इस बीच तीन लोगों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. पीडि़त अनुष्ठा देवी ने बताया कि वह शनिवार की रात्रि अपने परिवार के साथ अपने रेलवे आवास संख्या टी-वन/ बी में सोई हुई थी. इस बीच रात्रि लगभग ढ़ाई बजे पूर्वी ओर की चहारदीवारी फांद कर तीन-चार नकाबपोश अपराधी क्वार्टर में प्रवेश कर गया. सभी के हाथों में छोटा हथियार था. आते ही अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार के सभी सदस्यों के हाथ बांध दिये. हल्ला करने पर जान मारने की धमकी दी तथा कान में पहने सोने का एक जोड़ा बाली, पुत्रवधु के पहने पायल, बिछिया, नाक का बेसर जबरदस्ती उतार लिये. इसके साथ ही घर में रखे तीन हजार नकद सहित पीतल एवं कांसे का बरतन तथा चार चांदी के सिक्के एक बोरा में बांध कर ले गये. उसने बताया कि सभी अपराधी 20-25 वर्ष के थे. घटना के समय तेज बारिश हो रही थी. इस बीच सूचना पाते ही साढ़े तीन बजे के करीब जमालपुर तथा इस्ट कॉलोनी की पुलिस पहुंची. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में लगभग आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी की गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन