21 जुलाई को होगा जदयू का विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटनफोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : बैठक करते जदयू नेता प्रतिनिधि, जमालपुर मारवाड़ी धर्मशाला में गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड के जमालपुर विधानसभा कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मो. जियाउर रहमान ने की. संचालन नगर अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी 21 जुलाई को […]
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटनफोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : बैठक करते जदयू नेता प्रतिनिधि, जमालपुर मारवाड़ी धर्मशाला में गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड के जमालपुर विधानसभा कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मो. जियाउर रहमान ने की. संचालन नगर अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी 21 जुलाई को जमालपुर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन जमालपुर में किया जाना तय है. सम्मेलन का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. उनके साथ मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, स्थानीय विधायक शैलेश कुमार, राज्यसभा सदस्य गुलाम रसूल बलयावी तथा राजवंशी महतो भी उपस्थित रहेंगे. सम्मेलन स्थल के बारे में जल्द ही निर्णय लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि हर घर दस्तक कार्यक्रम के अंतर्गत सभी दल के इकाइयों द्वारा नीतीश कुमार द्वारा किये गये कार्यों को प्रतिदिन लोगों तक पहुंचाया जा रहा है. जिस तरह मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में विकास का कार्य किया उसी प्रकार स्थानीय विधायक ने भी जमालपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास किया है. नेताओं ने कहा कि प्रखंड से ग्राम स्तर तक कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में शामिल हो. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, धरहरा के नवीन सिंह, राम विलास दिवाकर, रोहित सिन्हा, राजीव सिंह, अली शेर, रामबृक्ष तांती, गंगा रजक, अविनाश जायसवार, वीडियो सिंह, राजेश कुशवाहा तथा बटेश्वर सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










