2. छोटी-छोटी खबरें :-

Updated:
विज्ञापन

12 जुलाई को संगोष्ठी मुंगेर. अणुव्रत शिक्षक संसद शाखा मुंगेर के तत्वावधान में आगामी 12 जुलाई को रायसर में एक शिक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. जिसका विषय होगा ” समाज में स्त्रियों का सम्मान एवं शिक्षा में भागीदारी ”. यह जानकारी राज्य संयोजक नवल किशोर प्रसाद सिंह एवं जिला संयोजक शशि भूषण पांडे ने […]

विज्ञापन

12 जुलाई को संगोष्ठी मुंगेर. अणुव्रत शिक्षक संसद शाखा मुंगेर के तत्वावधान में आगामी 12 जुलाई को रायसर में एक शिक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. जिसका विषय होगा ” समाज में स्त्रियों का सम्मान एवं शिक्षा में भागीदारी ”. यह जानकारी राज्य संयोजक नवल किशोर प्रसाद सिंह एवं जिला संयोजक शशि भूषण पांडे ने संयुक्त रुप से दी. सम्मेलन में 450 प्रधानाचार्य लेंगे भाग मुंगेर. सरस्वती शिशु मंदिर सादीपुर में शुक्रवार को त्रि-दिवसीय विभागीय आचार्य सम्मेलन प्रारंभ हो रहा है. जिसमें मुंगेर विभाग के सभी संकुल विद्यालय से लगभग 450 प्रधानाचार्य एवं आचार्य भाग लेंगे. इस कार्यक्रम कें शिक्षण, कला एवं योग से संबंधित कई तरह के प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में भारती शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव अमरनाथ प्रसाद, विभाग प्रमुख बजरंगी प्रसाद, राजेश रंजन मुख्य रुप से भाग लेंगे. रास्ते को अवरुद्ध करने का आरोपमुंगेर. शहर के गुहिया पोखर के दर्जनों लोगों ने एक संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध करने का आरोप लगाया है. रूबी देवी, हरिनारायण प्रसाद साह, गणेश प्रसाद, तेतरी देवी ने कहा कि गुहिया पोखर रेलवे क्रॉसिंग के निकट पूर्व से ही नाला बना हुआ है. उसी रास्ते से हमलोगों का आवागमन होता है. जिसे राधेश्याम प्रसाद एवं उसके लड़कों ने रास्ते के बीच उत्तर दिशा की तरफ ईंट का दीवार देने का प्रयास कर रहे हैं. अगर ऐसा होता है तो 30-40 घरों का रास्ता अवरुद्ध हो जायेगा. इस दिशा में उचित कार्रवाई करते हुए रास्ता चालू रखा जाय.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन