पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व मुख्यमंत्री स्व चंद्रशेखर सिंह

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : पुष्प अर्पित करते कांग्रेसी. प्रतिनिधि, मुंगेर जिला कांग्रेस मुख्यालय तिलक मैदान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व चंद्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर राम ने की. उपस्थित कांग्रेसियों ने स्व. सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : पुष्प अर्पित करते कांग्रेसी. प्रतिनिधि, मुंगेर जिला कांग्रेस मुख्यालय तिलक मैदान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व चंद्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर राम ने की. उपस्थित कांग्रेसियों ने स्व. सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. वक्ताओं ने कहा कि स्व. चंद्रशेखर सिंह केंद्रीय कपड़ा मंत्री के रूप में पहली बार देश की टैक्सटाइल पॉलिसी बनायी. निफ्ट जैसी संस्था उनकी ही कल्पना की देन है. बिहार का विकास एवं गरीबों के हितों की रक्षा करना उनके राजनीतिक जीवन का मुख्य उद्देश्य था. उन्होंने बिहार को ओवर ड्राफ्ट से बाहर निकालने का बड़ा काम किया. स्व सिंह को वर्ष 1952 में पहली बार सबसे कम उम्र में विधायक बनने का गौरव प्राप्त हुआ. वरिष्ठ सरकारी अफसर स्व. सिंह को धोती वाला आइएएस कहते थे. बिहार में विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए ही तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने स्व सिंह को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मो शहजाद, राम मोहन सिंह, अशोक पासवान, राम प्रसाद विस्मिल, बीके निराला, अजमत हुसैन, रणजीत सिंह, आशीष रंजन, अरुण कुमार मंडल, साजन सम्राट सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन