विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में एक माह शेष, तैयारी नहीं हुई प्रारंभ

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 20,21 फोटो कैप्सन : दुकानदार ने प्रारंभ की तैयारी एवं बंद पड़ा शौचालय प्रतिनिधि , मुंगेर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में मात्र अब 30 दिन शेष रह गये हैं. मेला की तैयारी को लेकर दो माह पूर्व से ही अधिकारियों की मैराथन बैठकों का दौर चल रहा है. खूब आदेश और निर्देश […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 20,21 फोटो कैप्सन : दुकानदार ने प्रारंभ की तैयारी एवं बंद पड़ा शौचालय प्रतिनिधि , मुंगेर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में मात्र अब 30 दिन शेष रह गये हैं. मेला की तैयारी को लेकर दो माह पूर्व से ही अधिकारियों की मैराथन बैठकों का दौर चल रहा है. खूब आदेश और निर्देश दिये जा रहे. लेकिन जमीन पर आज तक उनके आदेश और निर्देश का कोई हकीकत नहीं दिख रहा है. अगर मेले की तैयारी इसी कछुआ गति से होते रही तो इस बार कांवरियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. मुंगेर जिले में कांवरिया पथ का 26 किलोमीटर मार्ग पड़ता है. तारापुर एसडीओ शैलेंद्र भारती की अध्यक्षता में बैठकों का दौर भी चला. जिसमें कांवरिया पथ में बालू की मोटी तह लगाने, कटीले झांडि़यों की सफाई, चापाकल, शौचालय के निर्माण एवं जीर्णोद्धार, धर्मशाला का रंगरोगन, बिजली की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कई निर्देश भी जारी किया गया. अतिक्रमणकारियों पर नकेल कसने का भी निर्णय लिया गया. लेकिन मेले की धरातल पर तैयारी प्रारंभ नहीं हो पायी है. असरगंज प्रखंड के कमरांय कच्ची कांवरिया पथ में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का शौचालय पूर्णत: जर्जर है. वहीं दामोदरपुर स्थित शौचालय की स्थिति भी खराब है. यहां शौचालय का दरवाजा चोरों ने उखाड़ लिया. वहीं चापाकल से भी पानी नहीं निकल रहा है. असरगंज प्रखंड में पड़ने वाले पांच किलोमीटर कांवरिया पथ में बालू बिछाने का कार्य भी प्रारंभ नहीं हो पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन