हत्या मामले में तीन दोषी करार

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर: खड़गपुर के मध्य विद्यालय भलुआकोल के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार की हत्या के मामले में मुंगेर के तदर्थ अपर सत्र न्यायाधीश अष्टम अमृत लाल यादव ने तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है. कांड के नामजद अभियुक्त सुशील बिंद उर्फ सुशील प्रसाद, विजय बिंद उर्फ सिंह एवं कमलेश्वरी बिंद को भादवि की धारा 302/34 में […]

विज्ञापन
मुंगेर: खड़गपुर के मध्य विद्यालय भलुआकोल के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार की हत्या के मामले में मुंगेर के तदर्थ अपर सत्र न्यायाधीश अष्टम अमृत लाल यादव ने तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है. कांड के नामजद अभियुक्त सुशील बिंद उर्फ सुशील प्रसाद, विजय बिंद उर्फ सिंह एवं कमलेश्वरी बिंद को भादवि की धारा 302/34 में दोषी पाया गया है.

सजा की बिंदु पर चार जुलाई को सुनवाई होगी. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मध्य विद्यालय भलुआकोल में चोरी की घटना हुई थी. जिसमें सुशील बिंद सहित अन्य को आरोपित किया गया था. इस मामले की प्राथमिकी खड़गपुर थाने में कांड संख्या 92/12 दर्ज की गयी थी. ग्रामीणों के पहल पर विद्यालय में चोरी की घटना को लेकर 21 मई को बैठक बुलाई गयी थी.

जिसमें सुशील बिंद, विजय बिंद एवं कमलेश्वरी बिंद बंदूक व मास्केट लेकर बैठक में पहुंचे थे. इन लोगों ने ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार की जमकर पिटाई की और बंदूक के कुंदा से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी. हत्या की प्राथमिकी प्रधानाध्यापक के पुत्र मनोज कुमार के बयान पर दर्ज की गयी थी. जिसमें इन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. प्रधानाध्यापक अशोक कुमार हत्याकांड में न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्य एवं गवाहों के बयान के आधार पर तीन लोगों को दोषी पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन