सरकारी क्वार्टर है या भूत बंगला !
मुंगेर सदर: सदर प्रखंड परिसर स्थित दर्जनों सरकारी क्वार्टर वर्षो से जजर्र पड़ा हुआ है. अंचलाधिकारी से लेकर बीडीओ व अन्य कर्मियों के लिए यहां आवास तो हैं लेकिन वह रहने लायक नहीं है. जिसके कारण अधिकारी व कर्मचारी भाड़े के मकान में रह रहे हैं. एक ओर जहां प्रखंड परिसर स्थित क्वार्टरों की जजर्रता […]
मुंगेर सदर: सदर प्रखंड परिसर स्थित दर्जनों सरकारी क्वार्टर वर्षो से जजर्र पड़ा हुआ है. अंचलाधिकारी से लेकर बीडीओ व अन्य कर्मियों के लिए यहां आवास तो हैं लेकिन वह रहने लायक नहीं है. जिसके कारण अधिकारी व कर्मचारी भाड़े के मकान में रह रहे हैं. एक ओर जहां प्रखंड परिसर स्थित क्वार्टरों की जजर्रता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, वहीं दूसरी ओर क्वार्टर में किसी भी पदाधिकारी व कर्मी के नहीं रहने के कारण लगातार चोरी की घटनाएं घट रही है.
प्रखंड परिसर स्थित क्वार्टरों को यदि मरम्मत करा दिया जाये तो यहां फिर से पदाधिकारी व कर्मियों का रहना आरंभ हो जायेगा. जिससे पदाधिकारियों व कर्मियों का मकान किराया तो बचेगा ही साथ ही प्रखंड परिसर में होने वाले चोरी की घटनाओं पर भी विराम लगेगा. वर्तमान समय में सभी क्वार्टर खंडर में तब्दील हो गया है. प्रखंड परिसर के चारों ओर बने चहारदीवारी को तोड़ कर अवैध रास्ता बना दिया गया है. कार्यालय अवधि खत्म होते ही प्रखंड परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है. जिसे रोकने में यहां तैनात अंचल गार्ड सफल नहीं हो रहे.
कहते हैं बीडीओ. प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि यदि सभी क्वार्टरों का मरम्मती करा दिया जाये तो यहां एक छोटा सा कॉलोनी का नजारा बन जायेगा. हमलोगों को मकान के लिए अतिरिक्त राशि खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. पूर्व के बीडीओ द्वारा कई बार भवन निर्माण विभाग को इसके लिए लिखा गया है. लेकिन अबतक इसकी मरम्मती नहीं करायी जा सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










