13. तारापुर की खबरें :-
प्रेरकों की बैठक तारापुर . बीआरसी भवन के सभागार में मंगलवार को वरीय प्रेरक एवं प्रेरक की बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक अशोक कुमार ने की. उन्होंने प्रेरकों को निर्देश दिया कि आगामी 20 जुलाई तक भौतिक प्रतिवेदन जमा करे. केंद्र पर शिशुक्षुओं की उपस्थित बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया. आगामी 27 […]
प्रेरकों की बैठक तारापुर . बीआरसी भवन के सभागार में मंगलवार को वरीय प्रेरक एवं प्रेरक की बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक अशोक कुमार ने की. उन्होंने प्रेरकों को निर्देश दिया कि आगामी 20 जुलाई तक भौतिक प्रतिवेदन जमा करे. केंद्र पर शिशुक्षुओं की उपस्थित बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया. आगामी 27 अक्तूबर 2013 को हुए प्रमाणीकरण परीक्षा का प्रमाण पत्र तीन दिनों के अंदर कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया. बैठक में केआरपी सुलोचना कुमारी, लेखा समन्वयक चंद्रशेखर आजाद, वरीय प्रेरक प्रदीप कुशवाहा, अनिल कुमार साह मौजूद थे. महावारी के दौरान दें सफाई पर ध्यान तारापुर . अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर के सभागार में मंगलवार को पनाह आश्रम द्वारा महावारी सवच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित की गयी. एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं का क्षमता वर्धन किया गया. अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ आरपी भगत ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर चलाये जा रहे महावारी स्वच्छता आज की जरूरत बन गयी है. क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता के अभाव में महिलाएं महावारी के समय स्वच्छता का ध्यान नहीं रखती है और कई प्रकार की जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ जाती है. मौके पर जिला समन्वयक मौसम प्रसाद, मो इजहार हुसैन, मो महफुज आलम सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










