बारिश के साथ शहर में बिजली पर भी आफत
प्रतिनिधि, मुंगेर बारिश के साथ ही मुंगेर शहर में बिजली पर भी आफत आ गयी है. शनिवार की रात जहां शहर के उत्तरी क्षेत्र में बिजली गुल रही. वहीं रविवार की सुबह से मुंगेर शहर के दक्षिण इलाके में विद्युत आपूर्ति ठप रही. जिसके कारण आम जनजीवन पर बुरा प्रभाव पड़ा है. शनिवार से ही […]
प्रतिनिधि, मुंगेर बारिश के साथ ही मुंगेर शहर में बिजली पर भी आफत आ गयी है. शनिवार की रात जहां शहर के उत्तरी क्षेत्र में बिजली गुल रही. वहीं रविवार की सुबह से मुंगेर शहर के दक्षिण इलाके में विद्युत आपूर्ति ठप रही. जिसके कारण आम जनजीवन पर बुरा प्रभाव पड़ा है. शनिवार से ही मुंगेर शहर में एक बार फिर बिजली की स्थिति चरमरा गयी है. बारिश के बीच सेवायन के समीप 11 केवीए का विद्युत तार गिरने के कारण जो विद्युत आपूर्ति बाधित हुई वह शनिवार की शाम तक बहाल हो पायी. लेकिन रात भर शहर का उत्तरी क्षेत्र मोगल बाजार, वासुदेवपुर, दलहट्टा, लाल दरवाजा के इलाके पूरी तरह अंधेरे में डूबा रहा. दूसरी ओर आज प्रात: 5 बजे से ही बिंदवारा विद्युत सब ग्रिड के खोजा बाजार व पुरानीगंज फीडर में विद्युत आपूर्ति ठप रही. बताया गया कि 33 केवीए में फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है. दक्षिणी क्षेत्र के पुरानीगंज, खोजा बाजार, कासिम बाजार, महद्दीपुर, मकससपुर, बिंदवारा में दोपहर तक बिजली आपूर्ति ठप रही. फलत: लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. खासकर पानी के लिए मोटर नहीं चल पाया और लोग परेशान रहे. दूसरी ओर रविवार होने के कारण जो लोग घर में अपने घरेलू कार्य करना चाह रहे थे उन पर भी प्रभाव पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










