मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन होगा तेज

Updated:
विज्ञापन

अनशन का नेतृत्व कर रहे संयोजक की बिगड़ने लगी हालत फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक डॉ सुमन कुमार प्रतिनिधि, बरियारपुर ऋषिकुंड विकास मंच के तत्वावधान में आयोजित आमरण अनशन रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा. अनशन का नेतृत्व कर रहे संयोजक मनोज कुमार सिंह की हालत […]

विज्ञापन

अनशन का नेतृत्व कर रहे संयोजक की बिगड़ने लगी हालत फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक डॉ सुमन कुमार प्रतिनिधि, बरियारपुर ऋषिकुंड विकास मंच के तत्वावधान में आयोजित आमरण अनशन रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा. अनशन का नेतृत्व कर रहे संयोजक मनोज कुमार सिंह की हालत बिगड़ने लगी है. उन्हें 24 घंटे से यूरिन नहीं हुआ और रक्तचाप में भी गिरावट आयी है. डॉ सुमन कुमार ने उसके स्वास्थ्य की जांच की और खान-पान के साथ ही आराम करने की नसीहत दी. वहीं भाजपा के वरीय नेता सीपी ठाकुर अनशनकारियों से मिले और समस्याओं के निदान की बात कही. रेल प्रशासन द्वारा अनशन पर बैठे लोगों की सुधि नहीं लिये जाने से अनशनकारियों के साथ ही ग्रामीण काफी आक्रोशित हो रहे हैं. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मलमास मेले व पटरी के उस पार रहने वाले दर्जनों गांवों के आवागमन को देखते हुए तत्काल रेलवे द्वारा गाड़े गये खंभे को हटाते हुए उसे चलने योग्य बनाया जाय. ताकि ग्रामीणों को परेशानी न हो. ग्रामीण खजांची मंडल, विनोद कुमार सिंह, नंदन कुमार सिंह, रामानुज चौधरी, सीता देवी, अनीता देवी का कहना है कि अनशन के चार दिन हो गये लेकिन रेलवे प्रशासन द्वारा समस्या पर कोई समाधान नहीं किया गया. यदि अनशनकारियों को कुछ होता है इसकी सारी जवाबदेही रेल प्रशासन की होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन