एसडीजेएम आवास पर सटा परचा, हड़कंप
फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : परचा प्रतिनिधि, मुंगेर ————-मुंगेर के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के फोर्ट एरिया स्थित आवास पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा शुक्रवार की रात एक परचा चिपका दिया गया. शनिवार को जब उनके परिजनों ने परचा देखा तो हड़कंप मच गया. तत्काल ही इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गयी और पुलिस […]
फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : परचा प्रतिनिधि, मुंगेर ————-मुंगेर के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के फोर्ट एरिया स्थित आवास पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा शुक्रवार की रात एक परचा चिपका दिया गया. शनिवार को जब उनके परिजनों ने परचा देखा तो हड़कंप मच गया. तत्काल ही इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गयी और पुलिस वहां पहुंच कर परचे को अपने कब्जे में ले लिया. परचा में लिखा है ‘ एसडीजेए साहब नमस्ते, हम पहले ही आपको सावधान करा दिये थे. लेकिन आप ईमानदार लोग तो बातें नहीं मानता है, अब हमारे भाई को तो सजा होबे करेगा तो आप को और आपके बच्चों को भी हम सजा जरूर से जरूर दूंगा. हम खाली धमकी नहीं देता हूं : खड़कपुर ‘. कोतवाली थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि परचा को पुलिस ने जब्त कर लिया है और छानबीन की जा रही है. परचा देखने से लगता है कि किसी केस के संदर्भ में ये बातें लिखी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










