ePaper

सिंडिकेट बैठक में विश्वविद्यालय के बजट सहित कुल 33 मुद्दों पर हुई चर्चा

Updated at : 28 Mar 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
सिंडिकेट बैठक में विश्वविद्यालय के बजट सहित कुल 33 मुद्दों पर हुई चर्चा

मुंगेर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट की बैठक शुक्रवार को सिंडिकेट सभागार में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट की बैठक शुक्रवार को सिंडिकेट सभागार में आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. संजय कुमार ने की. मौके पर कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर, डीएसडब्ल्यू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय सहित सिंडिकेट सदस्य मौजूद थे. बैठक में विश्वविद्यालय के वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट सहित कुल 33 मुद्दों पर चर्चा की गयी. जिसमें सिंडिकेट सदस्यों ने बजट सहित लगभग सभी मुद्दों पर अपनी सहमति दे दी.

बैठक में सर्वप्रथम तीन अगस्त 2024 को विश्वविद्यालय में शिक्षक प्रमोशन को लेकर आयोजित सिंडिकेट बैठक सहित 25 मार्च को हुए फाइनेंस कमेटी तथा 6 फरवरी और 25 फरवरी को हुए सिनियेरिटी एंड पे-फिक्सेशन कमेटी के मुद्दों पर चर्चा की गयी. इसके बाद 13 अक्तूबर 2023 तथा 25 सितंबर 2024 को आयोजित स्पोर्ट्स काउंसिल, 3 जनवरी 2024, 4 जनवरी 2024 तथा 25 मार्च 2025 को आयोजित परचेज एंड सेल्स कमेटी, 30 सितंबर 2024 को आयोजित बिल्डिंग कमेटी, 20 सितंबर को आयोजित डिस्पीलनरी कमेटी तथा 25 मार्च 2025 को आयोजित एकेडमिक काउंसिल के एजेंडों पर चर्चा की गयी. इसके अतिरिक्त बैठक में साल 2024 और 2025 में बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग से आईआरपीएम, हिंदी, एआईएच, सी एंड ए, फिलॉस्फी, साइकोलॉजी, बांग्ला, उर्दू, गणित, इकोनॉमिक्स, भौतिकी तथा भूगोल में मिले सहायक प्राध्यापकों नियुक्ति तथा पदस्थापन पर सहमति प्रदान की गयी सहित कॉलेजों के कई शिक्षकों के नियुक्ति तथा तीन शिक्षकों के अवकाश समायोजन पर चर्चा की गयी.

आउटसोर्सिंग व संकल्प 10 हजार कर्मियों पर भी हुई चर्चा

सिंडिकेट बैठक में संकल्प 10 हजार पर नियुक्त संविदा कर्मियों तथा आउटसोर्सिंग कर्मियों के बकाये मानदेय पर भी चर्चा की गयी. जबकि कई कॉलेजों के शासी निकाय सहित डोनर व अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी. वहीं बैठक में विश्वविद्यालय के वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर भी सिंडिकेट सदस्यों ने चर्चा की. मौके पर सिंडिकेट सदस्य ज्ञानचंद्र पटेल, पूनम देवी, भरत जोशी, डा. दिवाकर कुमार, अजफर शमशी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन