दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Dec 2014 11:20 AM (IST)
विज्ञापन

हवेली खड़गपुर : खड़गपुर थाना क्षेत्र के बनवर्षा गांव में रविवार देर रात एक 11 वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे ईंट-पत्थर से मार कर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने खड़गपुर के आइबी रोड स्थित एक जजर्र मकान के पीछे से बच्ची का शव बरामद किया. इस मामले में आरोपी युवक सिकंदर मोदी […]
विज्ञापन
हवेली खड़गपुर : खड़गपुर थाना क्षेत्र के बनवर्षा गांव में रविवार देर रात एक 11 वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे ईंट-पत्थर से मार कर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने खड़गपुर के आइबी रोड स्थित एक जजर्र मकान के पीछे से बच्ची का शव बरामद किया. इस मामले में आरोपी युवक सिकंदर मोदी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.
पिता से पैसे लेने गयी थी बच्ची : बनवर्षा गांव निवासी विनय राम की 11 वर्षीय पुत्री रविवार की शाम अपने पिता से खड़गपुर बाजार पैसा लेने के लिए आयी थी. उसके पिता खड़गपुर बाजार में भुंजा बेचने का काम करते हैं. पैसा लेकर जब वह घर जाने लगी तो उसके पिता ने गांव के ही सिकंदर मोदी उर्फ सिको के साथ लगा दिया ताकि बेटी सुरक्षित घर पहुंच जाये.
किंतु रास्ते में ही सिकंदर ने बहला-फुसला कर एक सुनसान व जजर्र मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी. आरोपी ने ईंट व पत्थर से मार कर बच्ची की हत्या की.
सूने व जजर्र मकान में मिला शव : विनय राम के परिजन अपने लाडली को रात भर खोजते रहे. सुबह जब ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की तो दिवाकर पाल के एक सूने व जजर्र मकान के पीछे ईंटों के बीच बच्ची का शव पाया गया. घटनास्थल पर पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि घटनास्थल से बच्ची का पैजामा, ओढ़नी व कुछ रुपये भी फेंके मिले हैं. उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच के बाद तत्काल ही आरोपी सिकंदर मोदी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया. उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए पटना से एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










