MUNGER भाजपा के प्रशिक्षण सत्र का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
MUNGER भाजपा के प्रशिक्षण सत्र का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश कमेटी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट : राज्य के मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश कमेटी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का उद्घाटन किया. मुंगेर शहर के पुरानीगंज सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया और पार्टी के नीति व सिद्धांत तथा केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया. इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण पोद्दार के साथ ही मुंगेर के विधायक कुमार प्रणय, विधान परिषद सदस्य लालमोहन गुप्ता, पूर्व विधायक प्रणव कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन