MUNGER मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे मुंगेर, योग विद्यालय एवं भाजपा के कार्यक्रम में लेंगे भाग
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने एक दिवसीय दौरे पर अभी मुंगेर पहुंचे हैं.
विज्ञापन
मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट :
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने एक दिवसीय दौरे पर अभी मुंगेर पहुंचे हैं. हवाई अड्डे पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. साथ ही हवाई अड्डे पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुंगेर पहुंचे हैं. जहां उनका मुंगेर के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआईजी राकेश कुमार, जिला पदाधिकारी निखिल धनराज ने बुके देकर स्वागत किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थे. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाए. विदित हो कि मुख्यमंत्री बिहार योग विद्यालय के पादुका दर्शन में आयोजित स्वामी सत्यानंद सरस्वती के पदार्पण दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे और फिर विद्या मंदिर में भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश की ओर से आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान वे मुंगेर- सुल्तानगंज-भागलपुर मरीन ड्राइव परियोजना का निरीक्षण भी करेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










