सुरक्षित घर पहुंचाने का किया था वादा

Published at :09 Dec 2014 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षित घर पहुंचाने का किया था वादा

हवेली खड़गपुर : विनय राम का एक विश्वास या एक गलती ने उसके परिवार को शोक के भ्रमर में डुबो दिया. उसने यह सोचा भी नहीं होगा कि गांव का ही एक युवक उसकी मासूम सी बच्ची के साथ ऐसा कुकृत्य करेगा जो पूरे समाज को कलंकित कर देगा. रविवार का दिन विनय के परिवार […]

विज्ञापन
हवेली खड़गपुर : विनय राम का एक विश्वास या एक गलती ने उसके परिवार को शोक के भ्रमर में डुबो दिया. उसने यह सोचा भी नहीं होगा कि गांव का ही एक युवक उसकी मासूम सी बच्ची के साथ ऐसा कुकृत्य करेगा जो पूरे समाज को कलंकित कर देगा. रविवार का दिन विनय के परिवार के लिए वह काला दिन बन कर आया जो जीवन भर उसे सालता रहेगा.
खड़गपुर की गलियों में भुंजा बेच कर इज्जत के साथ परिवार चलाने वाले विनय राम की पुत्री काल्पनिक नाम (नंदिनी कुमारी) घर के लिए पैसा लेने बाजार आयी थी. जब वह पिता के पास पैसा ले रही थी तो उसी समय गांव का ही सिकंदर मोदी भी पहुंचा. सिकंदर ने कहा कि हम भी घर ही जा रहे हैं नंदिनी को भी लेते चलेंगे. विनय राम सिकंदर के बातों पर विश्वास कर गया और अपनी बेटी को उसके साथ घर जाने की इजाजत दे दी. किंतु सिकंदर नंदिनी को आइबी रोड स्थित एक जजर्र मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी. जब विनय राम रात में घर पहुंचा तो अपनी बेटी के बारे में पूछा.
उसकी पत्नी वीणा देवी ने बताया कि अबतक नंदिनी घर नहीं लौटी है. इसके बाद परिवार के लोग नंदिनी को खोजने लगे. जब कहीं कोई पता नहीं चला तो रात में ही विनय राम व उसका पुत्र शिव बमबम सिकंदर के घर गया और नंदिनी के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह गांव के ही पुल के पास उसे छोड़ दिया था और उसके बाद उसे कुछ पता नहीं है. आज प्रात: जब बच्ची का शव मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया. इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में विनय राम ने सिकंदर मोदी को नामजद अभियुक्त बनाया है. पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है. इधर इस मामले में वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए एसएफएल की टीम को बुलाया गया है. इस घटना से खड़गपुर के लोग काफी मर्माहत हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन