गरम कपड़ों से पटा बाजार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Dec 2014 10:45 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : ठंड बढ़ने के साथ ही रंग-बिरंगे गरम कपड़ों का बाजार सज गया है. यूं तो बाजार में रेडीमेड दुकान में गरम कपड़े सजे हुए हैं. लेकिन इस बार मुंगेर में पहली बार तीन-तीन कश्मीरी ऊलन बाजार लगा हुआ है. जबकि किला के अंदर गरम कपड़ों की सजी दुकान पटना के लहासा मार्केट की […]
विज्ञापन
मुंगेर : ठंड बढ़ने के साथ ही रंग-बिरंगे गरम कपड़ों का बाजार सज गया है. यूं तो बाजार में रेडीमेड दुकान में गरम कपड़े सजे हुए हैं. लेकिन इस बार मुंगेर में पहली बार तीन-तीन कश्मीरी ऊलन बाजार लगा हुआ है. जबकि किला के अंदर गरम कपड़ों की सजी दुकान पटना के लहासा मार्केट की याद ताजा कर रही है. शहर में रेडिमेड दुकान से लेकर फुटपाथ पर गरम कपड़ों का बाजार लगा हुआ है.
फुटपाथ पर कहीं नीचे में तो कहीं खटिया लगा कर गरम कपड़े बेचे जा रहे है. गांधी चौक से लेकर राजीव गांधी चौक तक गरम कपड़ों की दुकान लोगों को अनायास अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. इस बार बाजार में हर लोगों के लिए गरम कपड़े उतारे गये है. पॉकेट के हिसाब से लोग अपने और अपने परिवार के लिए गरम कपड़े खरीद रहे है. रंग-बिरंगे रंगीन गरम कपड़े लोगों को लुभा रहे है. कपड़ों की खरीदारी के लिए गांव-देहात से भी लोग पहुंच रहे है. जो अपने मन मुताबिक गरम कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं.
सौ रुपये से प्रारंभ है रेंज
शहर में गरम कपड़ों की रेंज 100 रुपये से प्रारंभ है. 1000 रुपये तक में हर लोगों के लिए मन पसंद गरम कपड़े फुटपाथ पर मिल रहे हैं. स्वेटर, जैकेट, अपर, लोअर, चीटर की खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ लग रही है. जैसे-जैसे ठंड बढ़ रहा है वैसे-वैसे बाजार में कपड़ों की डिमांड भी बढ़ती जा रही है.
कपड़े पर है डिस्काउंट
शहर के आजाद चौक, मुरारी पेट्रोल पंप के समीप तीन-तीन कश्मीरी ऊलन मेला लगा हुआ है. जहां उपभोक्ताओं के लिए हर तरह के गरम कपड़ों की खरीदारी पर 20-50 प्रतिशत तक की छूट दी गयी है. यहां मॉल की तरह दुकान को सजाया गया है. इस मार्केट में लड़कियों एवं महिलाओं के लिए स्वेटर, जैकेट के अलावे तरह-तरह के स्टॉल भी सजा कर रखा गया है जो महिलाओं को खूब भा रही है.
किला के अंदर सजी है दुकान
किला के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप ही मुंगेर में गरम कपड़ों की दुकान सजी है. जहां लोगों के लिए सभी तरह के गरम कपड़े टांग कर रखे गये हैं. आधुनिक गरम कपड़ों की खरीदारी भी हो रही है. यहां हर तरह के लोगों की डिमांड पूरी की जा रही है. यहां तक कि डिमांड पर कपड़े तीसरे या चौथे दिन उपलब्ध कराया जा रहा है.
कहते हैं दुकानदार
गरम कपड़ों के व्यवसायी. मो सद्दाम, मो. सुहैल, सुदीप घोष ने बताया कि कोलकाता, लुधियाना, कश्मीर एवं दिल्ली से गरम कपड़े लाये जाते हैं. ठंड बढ़ने के साथ कपड़ों की डिमांड होने लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










