राजद कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : पुतला दहन करते कार्यकर्ता प्रतिनिधि , मुंगेरराजद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला स्थानीय राजीव गांधी चौक पर फूंका. पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व राजद के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने किया. उन्होंने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक एवं धर्मनिरपेक्ष देश में भाजपा के सूर्यगढ़ा विधायक […]
फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : पुतला दहन करते कार्यकर्ता प्रतिनिधि , मुंगेरराजद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला स्थानीय राजीव गांधी चौक पर फूंका. पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व राजद के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने किया. उन्होंने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक एवं धर्मनिरपेक्ष देश में भाजपा के सूर्यगढ़ा विधायक प्रेम रंजन पटेल और भाजपा नेताओं द्वारा बाबरी मसजिद के ढ़ांचा को ध्वस्त करने वाले को श्रद्धांजलि देना देश की धर्मनिरपेक्षता और अखंडता पर नुकसान पहुंचाने वाला कदम है. हम राजद परिवार पुरी तरह से इसकी निंदा करते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे अच्छे दिन आयेंगे वाले प्रधानमंत्री के विधायक द्वारा ऐसे लोगों को श्रद्धांजलि देकर पूरे देश को कलंकित किया है. ऐसे विधायक को अविलंब निष्कासित कर देना चाहिए. ताकि देश में अमन, शांति का माहौल पैदा हो सके. प्रदेश महासचिव युगल किशोर राय, सुबोध तांती, संजय पासवान, जफर अहमद, शिशिर कुमार लालू ने कहा कि विधायक पटेल ने श्रद्धांजलि देकर देश की अखंडता को चकनाचूर कर दिया. जिस देश का प्रधानमंत्री ही भगवा दहशत गर्द के आंगन में पल रहा हो और उसके दल के विधायक व सांसद अनाप-शनाप बोलने तथा करने लगे पर विवश है. ऐसे लोगों को राजद चिह्नित कर सबक सिखाने का काम करेगी. मौके पर संतोष कुमार यादव, भावानंद कुशवाहा, मो. रब्बानी, आविद हुसैन, आदर्श कुमार राजा सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










