बिजली टावर में कार्यरत मजदूर की संदेहास्पद मौत

Published at :08 Dec 2014 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली टावर में कार्यरत मजदूर की संदेहास्पद मौत

प्रतिनिधि , धरहरा धरहरा थाना क्षेत्र के सिंघिया बहियार स्थित मैनमा टाल में सोमवार को एक शव बरामद किया जो एक बबूल के पेड़ से टंगा हुआ था. शव की पहचान पूर्णिया जिला के धमदाहा थाना क्षेत्र के कुकरौन अमारी गांव निवासी मितन ऋषिदेव का पुत्र राजेश ऋषिदेव के रूप में किया गया. प्राप्त समाचार […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि , धरहरा धरहरा थाना क्षेत्र के सिंघिया बहियार स्थित मैनमा टाल में सोमवार को एक शव बरामद किया जो एक बबूल के पेड़ से टंगा हुआ था. शव की पहचान पूर्णिया जिला के धमदाहा थाना क्षेत्र के कुकरौन अमारी गांव निवासी मितन ऋषिदेव का पुत्र राजेश ऋषिदेव के रूप में किया गया. प्राप्त समाचार के अनुसार राजेश ऋषिदेव मैनमा टाल में चल रहे बिजली टावर निर्माण कार्य में मजदूरी करता था. सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने बबूल के पेड़ में एक चादर से टंगा हुआ शव देखा. जिसकी पहचान राजेश के रुप में किया गया. सूचना मिलते ही धरहरा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. साथ ही शव को अंत्यपरीक्षण के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया. वहीं धरहरा थाना पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन