25 घंटे विलंब से जमालपुर पहुंची गरीब रथ

जमालपुर : मालदह रेल मंडल के किऊल-भागलपुर रेलखंड पर ट्रेनों के विलंब से चलने का सिलसिला लगातार बना हुआ है. आलम यह है कि लंबी दूरी की ट्रेनों के अलावे सवारी गाडि़यां भी घंटों विलंब से जमालपुर जंकशन पहुंच रही है. इसके कारण लोगों की रेल यात्रा गडमड होकर रह गयी है. भागलपुर से चल […]
जमालपुर : मालदह रेल मंडल के किऊल-भागलपुर रेलखंड पर ट्रेनों के विलंब से चलने का सिलसिला लगातार बना हुआ है. आलम यह है कि लंबी दूरी की ट्रेनों के अलावे सवारी गाडि़यां भी घंटों विलंब से जमालपुर जंकशन पहुंच रही है. इसके कारण लोगों की रेल यात्रा गडमड होकर रह गयी है. भागलपुर से चल कर आनंदबिहार तक जाने वाली 22405 गरीब रथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 24 घंटा से अधिक विलंब से चल कर रविवार को जमालपुर पहुंची. बताया गया कि 22406 डाउन गरीब रथ भी अपने निर्धारित समय से 25 घंटा से अधिक विलंब से चली. इसी प्रकार शनिवार की संध्या 18:15 बजे पहुंचने वाली 14056 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल रविवार की प्रात: लगभग 10 घंटे विलंब से चल कर आयी. 13484 डाउन फरक्का एक्सप्रेस भी रात्रि 12:45 की बजाय लगभग दस घंटे विलंब से चली. 13133 अप सियालदह-वाराणसी एक्सप्रेस लगभग पांच घंटे से अधिक, 12368 डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस 7 घंटे से अधिक विलंब से चल कर आयी. 18603 रांची-भागलपुर एक्सप्रेस एवं 14055 अप ब्रह्मपुत्र मेल डेढ़ घंटा, 13409 अप मालदह-जमालपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस लगभग तीन घंटा देर से पहुंची. सवारी गाडि़यों का भी विलंब से चलना जारी रहा और 53408 डाउन जमालपुर-साहेबगंज पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय 13:05 के बदले जमालपुर से 14 बजे रवाना हुई. 53041 अप एवं 53043 अप ट्रेनें भी घंटों देर से जमालपुर पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










