ब्राह्मण समाज का एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न

फोटो संख्या : 19फोटो कैप्सन : सम्मेलन में उपस्थित ब्राह्मण समाज के सदस्य प्रतिनिधि , हवेली खड़गपुरप्राचीन काली मंदिर परिसर में रविवार को अनुमंडल स्तरीय ब्राह्मण समाज का एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. उद्घाटन पूर्व प्राचार्य सुभाष चंद्र झा, सबौर उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य अर्जुन मिश्रा एवं वयोवृद्ध बंगाली पाठक व समाजसेवी […]
फोटो संख्या : 19फोटो कैप्सन : सम्मेलन में उपस्थित ब्राह्मण समाज के सदस्य प्रतिनिधि , हवेली खड़गपुरप्राचीन काली मंदिर परिसर में रविवार को अनुमंडल स्तरीय ब्राह्मण समाज का एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. उद्घाटन पूर्व प्राचार्य सुभाष चंद्र झा, सबौर उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य अर्जुन मिश्रा एवं वयोवृद्ध बंगाली पाठक व समाजसेवी योगेश्वर गोस्वामी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. पूर्व प्राचार्य ने सुभाष चंद्र झा ने कहा कि समाज को एकजुट रखने और सामाजिक गतिविधियों में ब्राह्मण समाज की भूमिका अहम है और सभ्य समाज का प्रतीक है. देश के निर्माण से लेकर समाज में हर कुरीतियों के खिलाफ समाज ने आवाज बुलंद की है. उन्होंने एकता को एक सूत्र में बांध कर समाज में घृणा फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही. अर्जुन मिश्रा ने कहा कि बिहार में यह समाज विखंडित होकर आज हसी के पात्र बने हुए हैं. ब्राह्मणों को अपने हक की लड़ाई के लिए आगे आना होगा. सम्मेलन को मनोज कुमार रघु, बबलू झा, मधुकर झा, भोला गोस्वामी, संजीव चौधरी, मनोज पाठक, संजय मिश्रा, निरंजन मिश्रा, कपिलदेव झा ने भी संबोधित किया. सम्मेलन के उपरांत सर्वसम्मति से अनुमंडल कमेटी का गठन किया गया. जिसमें अध्यख सुभाष चंद्र झा, उपाध्यक्ष योगेश्वर गोस्वामी, संरक्षक महेश दत्त पाठक, सचिव पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र झा, कोषाध्यक्ष निरंजन मिश्रा, मार्गदर्शक बंगाली पाठक, कानूनी सलाहकार लंबोदर झा, मनोज पाठक व अर्जुन मिश्रा बनाये गये. मौके पर डॉ उदय शंकर झा, विनय झा, नरेश झा, वेदानंद मिश्रा, किरण शंकर सहित ब्राह्मण समाज के शिक्षाविद मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










