11.तारापुर की खबरें :-

Published at :07 Dec 2014 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
11.तारापुर की खबरें :-

——————————-धरना 23 को तारापुर . स्थानीय जन समस्याओं को लेकर आगामी 23 दिसंबर को को तारापुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जायेगा. बेलाडीह पंचायत के मुखिया सह राजनीति विकल्प पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मवीर पासवान ने बताया कि हाट में फैली गंदगी, थाना के समीप फैली गंदगी, अतिक्रमण सहित अन्य समस्याओं लेकर […]

विज्ञापन

——————————-धरना 23 को तारापुर . स्थानीय जन समस्याओं को लेकर आगामी 23 दिसंबर को को तारापुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जायेगा. बेलाडीह पंचायत के मुखिया सह राजनीति विकल्प पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मवीर पासवान ने बताया कि हाट में फैली गंदगी, थाना के समीप फैली गंदगी, अतिक्रमण सहित अन्य समस्याओं लेकर धरना दिया जायेगा. साथ ही जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है. ————————–इंदिरा आवास राशि का भुगतान तारापुर . प्रखंड के मानिकपुर एवं गाजीपुर पंचायत के कुल 58 लाभार्थियों के बीच इंदिरा आवास के द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि का भुगतान किया गया. उपरोक्त जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गा शंकर ने बताया कि वर्ष 2013-14 के लिए दोनों पंचायतों के कुल 58 लाभार्थियों को इंदिरा आवास की द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि का भुगतान किया गया. उन्होंने बताया जांच रिपोर्ट आने के बाद ही शेष लाभार्थियों को राशि दी जायेगी. —————————–अलाव की मांग तारापुर . बढ़ते ठंड को देखते हुए भाजपा प्रखंड अध्यक्ष शंभु शरण चौधरी, अंगकीय चित्रगुप्त समाज के सचिव सह अधिवक्ता हरे कृष्ण वर्मा ने अनुमंडल प्रशासन से अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है. ताकि गरीब एवं खानाबदोश लोगों जिंदगी गुजारने के लिए सहारा मिल सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन