स्थापना दिवस पर भी महापुरुषों की प्रतिमा रह गयी उपेक्षित

Published at :07 Dec 2014 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
स्थापना दिवस पर भी महापुरुषों की प्रतिमा रह गयी उपेक्षित

फोटो संख्या : 15,16फोटो कैप्सन : दीनदयाल व गांधी चौक प्रतिनिधि:मुंगेरमुंगेर स्थापना दिवस समारोह सह मुंगेर महोत्सव पर जहां लाखों रुपये खर्च किये गये. वहीं शहर के चौक चौराहों पर लगे महापुरुषों की प्रतिमाएं जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण उपेक्षित रही जो दुर्भाग्यपूर्ण है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भी इस ओर कोई विशेष रुचि नहीं […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 15,16फोटो कैप्सन : दीनदयाल व गांधी चौक प्रतिनिधि:मुंगेरमुंगेर स्थापना दिवस समारोह सह मुंगेर महोत्सव पर जहां लाखों रुपये खर्च किये गये. वहीं शहर के चौक चौराहों पर लगे महापुरुषों की प्रतिमाएं जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण उपेक्षित रही जो दुर्भाग्यपूर्ण है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भी इस ओर कोई विशेष रुचि नहीं देखी गयी. स्थापना दिवस के मौके पर शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर फूल माले चढ़ाये गये. लेकिन प्रतिमाओं की परिस्थिति पर ध्यान नहीं दिया गया. पंडित दीनदयाल चौक पर लगी प्रतिमा के साथ जो नाम अंकित किया गया है, वह कई जगहों से टूट कर हट चुका है जिससे कि पंडित दीनदयाल के जगह सिर्फ दानदयाल एवं उपाध्याय के जगह पाध्याय लिखा हुआ है. वहीं गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा में लिखा नाम भी हट चुका है. लिखे हुए हे राम के कई अक्षर टूट जाने के कारण सिर्फ हम नजर आ रहा है जो शहरवासियों एवं जिला प्रशासन के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन