वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने ली अनुशासन की शपथ

फोटो संख्या : 18,18ए फोटो कैप्सन : परेड करते व शपथ उठाते छात्र-छात्राएं प्रतिनिधि , जमालपुरइस्ट कॉलोनी स्थित संत जोसेफ स्कूल जमालपुर में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता समारोह का आयोजन किया गया. प्राचार्या सिस्टर प्रभा एवं सचिव फादर नंदू की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि एसबीआइ के प्रबंधक पीयूष रंजन कुजूर थे. […]
फोटो संख्या : 18,18ए फोटो कैप्सन : परेड करते व शपथ उठाते छात्र-छात्राएं प्रतिनिधि , जमालपुरइस्ट कॉलोनी स्थित संत जोसेफ स्कूल जमालपुर में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता समारोह का आयोजन किया गया. प्राचार्या सिस्टर प्रभा एवं सचिव फादर नंदू की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि एसबीआइ के प्रबंधक पीयूष रंजन कुजूर थे. जिन्होंने ध्वज फहरा कर और गुब्बारे उड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मुख्य अतिथि के स्वागातार्थ स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा भाव नृत्य प्रस्तुत किये गये. विद्यार्थियों को चार वर्गों में बांटा गया था. इंदिरा दल का नेतृत्व उषा और गणेश ने किया. सरोजनी नायडू दल की अगुआई साक्षी और नीरज ने की. जबकि गांधी दल का नेतृत्व नर्मता और शशि तथा नेहरू दल का साक्षी साह और आकाश विश्वकर्मा ने अगुआई की. मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद बच्चों में छिपी हुई प्रतिभाओं को उकेर कर बाहर लाता है. प्रतिभागी अपने मूल्यों एवं योग्यताओं को खेलकूद में ही पहचानते हैं. परेड मार्च के बाद बच्चों ने अनुशासित रहने की शपथ उठायी. धीमी चाल, मेढ़क रेस, सूई धागा दौड़, डस्टर उठाओ, तीन पैर दौड़, बंदर दौड़, रिंग पास सहित अन्य प्रतिस्पर्द्धाओं में स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का समापन स्कूल गीत से संपन्न हुआ. मौके पर शिक्षिका बेरोनिका, प्रीति एंथोनी, सुनीता, अलका, डीनाकर, सिस्टर आनंदी, लक्ष्मी मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










