13.बरियारपुर की खबरें :-

परीक्षा में जालसाजी करने वाला गिरफ्तार बरियारपुर . बरियारपुर बस्ती निवासी अमीर कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया. उसके खिलाफ गया के रामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज थी. जिसमें उस पर आरोप लगाया गया हैं कि 2 नवंबर को गया में रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में उसने अपने स्थान पर दूसरे को बैठाया था. […]
परीक्षा में जालसाजी करने वाला गिरफ्तार बरियारपुर . बरियारपुर बस्ती निवासी अमीर कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया. उसके खिलाफ गया के रामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज थी. जिसमें उस पर आरोप लगाया गया हैं कि 2 नवंबर को गया में रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में उसने अपने स्थान पर दूसरे को बैठाया था. छापेमारी में रामपुर थाना के एसआइ एसबी सिंह, बरियारपुर थाना के एसआइ पंकज राउत मौजूद थे. दुष्कर्म का मामला दर्ज बरियारपुर . बरियारपुर वस्ती निवासी रणजीत कुमार की पत्नी शर्मिला देवी ने बरियारपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी. जिसमें उसने अपनी 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात कहीं है. उसने गांव के ही 22 वर्षीय सुधीर कुमार को नामजद किया है. शर्मिला देवी ने आवेदन में कहा कि उसकी 7 वर्षीय बेटी नगमा (काल्पनिक नाम)के साथ बाथ थाना भागलपुर निवासी 22 वर्षीय सुधीर कुमार ने 2 से 27 नवंबर तक दुष्कर्म किया. पिछले एक वर्ष से सुधीर अपने बहन-बहनोई के घर बरियारपुर वस्ती में ही रह रहा था. सुधीर ने मेरी बच्ची को अपने बहन के घर ले जाकर मेरी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. एसआइ प्रतोष कुमार ने बताया कि शर्मिला देवी के बयान पर कांड संख्या 151/14 दर्ज कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










