9.मुंगेर की छोटी खबरें :-

आयुक्त को सौंपा ज्ञापन मुंगेर . समाजवादी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रामानंद यादव ने मुख्यालय मुंगेर से डकरा नाला पुल तक की सड़क की बदहाली को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त से गुहार लगायी है. अपने आवेदन में उन्होंने कहा है कि चूआबाग से दोमट्टा हेरूदियारा-मोरचा पुल, शहीद स्मारक, हसनगंज से फरदा ग्राम तक ईंट-भट्टेदारों की लापरवाही […]
आयुक्त को सौंपा ज्ञापन मुंगेर . समाजवादी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रामानंद यादव ने मुख्यालय मुंगेर से डकरा नाला पुल तक की सड़क की बदहाली को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त से गुहार लगायी है. अपने आवेदन में उन्होंने कहा है कि चूआबाग से दोमट्टा हेरूदियारा-मोरचा पुल, शहीद स्मारक, हसनगंज से फरदा ग्राम तक ईंट-भट्टेदारों की लापरवाही से सड़क की हालत जर्जर हो गयी है. कच्ची, ईंट निर्माण के कारण सड़क पर मिट्टी गिरने से जहां आसपास के लोग धूल उड़ने से त्रस्त हैं. वहीं रिक्शा सवारों के लिए खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए यह रास्ता कष्टदायक हो गया है. जिसके चलते जहां स्कूली बच्चे भयभीत रहते हैं वहीं हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इसके साथ ही ओस गिरने से सड़क की स्थिति किचड़युक्त सी हो जाती है. बैठक आज मुंगेर . जयप्रकाश उद्यान मुंगेर में युवा शक्ति मुंगेर जिला इकाई की आवश्यक बैठक रविवार को होगी. उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मंडल ने बताया कि बैठक में मुंगेर जिला कमेटी का गठन किया जायेगा. प्रतियोगिता आज मुंगेर . मुंगेर स्थापना दिवस को लेकर रविवार को इकरा पब्लिक स्कूल में स्कूली बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान, भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा. उक्त आशय की जानकारी प्राचार्य ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










