पानी के बहाव से किसान की फसल हो रही है बरबाद

Published at :06 Dec 2014 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
पानी के बहाव से किसान की फसल हो रही है बरबाद

संग्रामपुर : बदुआ जलाशय योजना के पश्चिमी मुख्य केनाल में लगातार हो रहे पानी के बहाव से किसानों के खेतों पानी प्रवेश कर धान की फसल को बरबाद कर रहा है. करीब 25 दिन पूर्व विधायक नीता चौधरी ने बदुआ डैम जाकर वहां अधिकारियों से वार्ता कर केनाल में पानी छोड़ना बंद करने का निर्देश […]

विज्ञापन

संग्रामपुर : बदुआ जलाशय योजना के पश्चिमी मुख्य केनाल में लगातार हो रहे पानी के बहाव से किसानों के खेतों पानी प्रवेश कर धान की फसल को बरबाद कर रहा है. करीब 25 दिन पूर्व विधायक नीता चौधरी ने बदुआ डैम जाकर वहां अधिकारियों से वार्ता कर केनाल में पानी छोड़ना बंद करने का निर्देश दिया गया.

विधायक के पहल पर किसानों ने राहत की सांस ली. 10-15 दिनों तक पानी बंद रहा. इधर पांच दिनों से फिर केनाल में पानी छोड़ दिये जाने से खेतों में काट कर रखी गयी धान की सफल बरबाद हो रही है. किसान तबा हैं. वे सिंचाई विभाग के अधिकारियों से आग्रह कर थक चुके हैं. इस संबंध में जिला महासचिव जदयू सह बीस सूत्री सदस्य ठाकुर अनुरंजन सिंह ने बताया कि खुद वे भी केनाल में पानी छोड़े जाने के कारण परेशान हैं. खेत में पानी प्रवेश कर गया है.

जिससे धान को बचाना मुश्किल हो गया है. उन्होंने बताया कि चार सप्ताह पूर्व वे खुद विधायक के साथ बिज्जी खोरबा बदुआ डेम पर गये थे. स्पेलवे का निचला स्ट्रक्चर ही टूट गया है. जिस कारण से पानी का बहाव फाटक गिराने के बाद भी बंद नहीं होता है. परंतु इसके पानी के बहाव को दो भागों में बांटने की व्यवस्था है.

एक व्यवस्था है केनाल की तथा दूसरी व्यवस्था है. बदुआ नदी में पानी छोड़ने की. अगर स्ट्रक्चर मरम्मत नहीं हो पा रहा है तो ऐसी स्थिति में इसके पानी को धन कटनी भर नहर के बजाय नदी में छोड़ा जाना चाहिए. जिससे किसान अपने धान की फसल को घर तक सुखा कर ले जा सके. इस संबंध में बिज्जी खोरबा डेम के कार्यपालक अभियंता के फोन पर संपर्क नहीं हो पाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन