केन बम, हथियार व नक्सली साहित्य बरामद

Published at :05 Dec 2014 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
केन बम, हथियार व नक्सली साहित्य बरामद

टेटियाबंबर : मुंगेर पुलिस द्वारा भीमबांध जंगल में लगातार दो दिनों तक चलाये गये कांबिंग ऑपरेशन में पुलिस को कुछ सफलता हाथ लगी. हालांकि इस अभियान में एक भी नक्सली को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल नहीं हो पायी. लेकिन भारी मात्रा में केन बम, पेन ड्राइव, हथियार एवं नक्सली साहित्य बरामद हुआ. प्राप्त समाचार […]

विज्ञापन

टेटियाबंबर : मुंगेर पुलिस द्वारा भीमबांध जंगल में लगातार दो दिनों तक चलाये गये कांबिंग ऑपरेशन में पुलिस को कुछ सफलता हाथ लगी. हालांकि इस अभियान में एक भी नक्सली को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल नहीं हो पायी. लेकिन भारी मात्रा में केन बम, पेन ड्राइव, हथियार एवं नक्सली साहित्य बरामद हुआ.

प्राप्त समाचार के अनुसार एएसपी अभियान नवीन कुमार के नेतृत्व में जिला पुलिस, एसटीएफ एवं सीआरपीएफ के जवानों ने छापेमारी अभियान को अंजाम दिया. पुलिस ने छापेमारी के दौरान बरमसिया स्थान पहुंचा. सर्च अभियान में वहां से एक बोरा केन बम, हथियार, देशी कट्टा, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव एवं नक्सली साहित्य बरामद हुआ. विदित हो कि दो दिनों से पुलिस का सर्च अभियान चलाया जा रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन