ePaper

स्नातक पार्ट-3 में कुल 20,325 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

Updated at : 16 May 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक पार्ट-3 में कुल 20,325 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

कला संकाय में 18,032, विज्ञान संकाय में 1,992 तथा वाणिज्य संकाय में 301 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा.

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये 7 मई से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आरंभ की थी. जिसमें 14 मई तक विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया था. जबकि 15 और 16 मई को 100 रूपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो गयी. इधर उक्त सत्र में अंतिम तिथि तक कुल 20,325 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा. इसमें कला संकाय में 18,032, विज्ञान संकाय में 1,992 तथा वाणिज्य संकाय में 301 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा.

———————————–

20 मई तक स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन व पंजीयन का मौका

मुंगेर . एमयू ने अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन व पंजीयन को लेकर दोबारा विद्यार्थियों को मौका दिया है. जिसमें विश्वविद्यालय ने उक्त सत्र में नामांकन व रजिस्ट्रेशन के लिये 15 से 20 मई तक का समय दिया गया है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. देवराज सुमन ने बताया कि उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश नामांकन व रजिस्ट्रेशन से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थी 15 से 20 मई तक अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराते हुये नामांकन व रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इधर उक्त सत्र में पूर्व की प्रक्रिया को मिलाकर कुल 24,538 विद्यार्थियों ने नामांकन व रजिस्ट्रेशन कराया है. जिसमें कला संकाय में 21,818, विज्ञान संकाय में 2,391 तथा वाणिज्य संकाय में 329 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन व रजिस्ट्रेशन कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन