ePaper

पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर अबतक आये मात्र 154 आवेदन

Updated at : 17 Oct 2025 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर अबतक आये मात्र 154 आवेदन

विद्यार्थियों को अपार आईडी दर्ज कराना अनिवार्य होगा.

विज्ञापन

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 20 पीजी विभाग तथा 7 पीजी सेंटर में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 16 अक्तूबर से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की है. जिसमें विद्यार्थियों को 28 अक्तूबर तक का समय दिया गया है. इसमें अबतक कुल 154 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है.

विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 16 से 28 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है. इसमें स्नातक पार्ट-3 में उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं. जिसके लिये इच्छुक विद्यार्थियों को 700 रूपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी स्नातक पार्ट-3 के टीआर अंक पत्र या वेबकॉपी के आधार पर पीजी में नामांकन के लिये आवेदन कर सकते हैं. जबकि सभी विद्यार्थियों को अपार आईडी दर्ज कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में नामांकन को लेकर अबतक कुल 154 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. जिसमें कला संकाय में 131, विज्ञान संकाय में 22 तथा वाणिज्य संकाय के लिये अबतक मात्र एक विद्यार्थी ने आवेदन किया है.

———————————

बॉक्स

———————————-

पीजी सेमेस्टर-3 में अबतक कुल 232 नामांकन

मुंगेर – एमयू ने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 व 2 के पास व उत्तीर्ण सहित सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-1 व 2 के पास व उत्तीर्ण विद्यार्थी के लिये सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया 16 अक्तूबर से आंरभ की गयी है. जिसमें उक्त सत्र के विद्यार्थियों को दो चरणों में नामांकन का समय दिया गया है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार विद्यार्थियों को पहले 16 और 17 अक्तूबर को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापन के पश्चात नामांकन का मौका दिया गया. जिसकी तिथि शुक्रवार को समाप्त हो गयी. जबकि दीपावली और छठ पूजा अवकाश के बाद विद्यार्थियों को 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापन के बाद नामांकन का मौका दिया जायेगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 232 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 181, विज्ञान संकाय में 43 तथा वाणिज्य संकाय में 8 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन