लाल दरवाजा में पटाखा छोड़ने के क्रम में बच्चा हुआ घायल
Updated at : 29 Oct 2019 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा गुमटी निवासी गणेश यादव का 9 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार रविवार की सुबह पटाखा छोड़ने के क्रम में गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. परिजनों ने बताया कि दीपावली की सुबह अंकित घर के बाहर […]
विज्ञापन
मुंगेर : कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा गुमटी निवासी गणेश यादव का 9 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार रविवार की सुबह पटाखा छोड़ने के क्रम में गंभीर रूप से घायल हो गया.
जिसे इलाज के लिए परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. परिजनों ने बताया कि दीपावली की सुबह अंकित घर के बाहर पटाखा छोड़ रहा था. इसी क्रम में अंकित ने पटाखों से बारूद निकाल कर एक कागज में जमा किया और बारूद में आग लगा दिया. तभी अचानक पटाखों के बारूद से उठी लपट के संपर्क में आ जाने से अंकित का चेहरा और हाथ बुरी तरह झुलस गया. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




