मुंगेर : ट्रेन में यात्री से चार लाख की लूट

Updated at : 13 Oct 2019 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर : ट्रेन में यात्री से चार लाख की लूट

धरहरा (मुंगेर) : जमालपुर-किऊल रेलखंड में शनिवार को अपराधियों ने किऊल-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन में सवार एक यात्री से चार लाख रुपयों से भरा बैग छीन लिया़ इसका विरोध करने पर अपराधी ने गोली चला दी़ इससे एक यात्री घायल हो गया़ इधर, धरहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही जब अपराधी रुपयों से भरा […]

विज्ञापन
धरहरा (मुंगेर) : जमालपुर-किऊल रेलखंड में शनिवार को अपराधियों ने किऊल-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन में सवार एक यात्री से चार लाख रुपयों से भरा बैग छीन लिया़ इसका विरोध करने पर अपराधी ने गोली चला दी़ इससे एक यात्री घायल हो गया़ इधर, धरहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही जब अपराधी रुपयों से भरा बैग लेकर बाहर निकलने लगा तो पवन व अन्य यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. फलत: स्थानीय यात्री व ग्रामीणों के सहयोग से उस अपराधी को रुपयों से भरा बैग तथा हथियार के साथ दबोच लिया गया. बाद में उसे पुलिस के हवाले किया गया.
मुंगेर के एक बाइक शो रूम के कर्मी पूर्व की तरह बाइक की डिलीवरी जमुई शोरूम में दे कर तथा वापस चार लाख रूपया लेकर लौट रहा था. स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने इसकी सूचना रेल पुलिस जमालपुर व आरपीएफ को दी. साथ ही धरहरा थाना पुलिस को भी इसकी सूचना दी. मौके पर पंहुचे धरहरा थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने अपराधी को चार लाख रुपये भरे बैग, देशी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन