बिहार में भारी बारिश का कहर: दो प्रमुख रेलखंडों पर ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, हजारों यात्री परेशान

Updated:
विज्ञापन
बिहार में भारी बारिश का कहर: दो प्रमुख रेलखंडों पर ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, हजारों यात्री परेशान

मुंगेर: बिहार के मुंगेर में भारी बारिश के कारण जमालपुर क्यूल पटना एवं जमालपुर क्यूल गया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. जानकारी के अनुसार लखीसराय गया रूट में कुरौता पतरी रेलवे स्टेशन के निकट मेमू ट्रेन के डिरेलमेंट के कारण जमालपुर में (13023) हावड़ा गया एक्सप्रेस को रोक दिया […]

विज्ञापन

मुंगेर: बिहार के मुंगेर में भारी बारिश के कारण जमालपुर क्यूल पटना एवं जमालपुर क्यूल गया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.

जानकारी के अनुसार लखीसराय गया रूट में कुरौता पतरी रेलवे स्टेशन के निकट मेमू ट्रेन के डिरेलमेंट के कारण जमालपुर में (13023) हावड़ा गया एक्सप्रेस को रोक दिया गया है. इसके साथ ही डिब्रूगढ़ नयी दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल एवं सियालदह वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन जो गया होकर चलायी जा रही थी उसे भी कंट्रोल करने की सूचना है.

बेच होकर पिछले 3 दिनों से जमालपुर से पटना ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह रोक दिया गया है इसके साथ ही आधे दर्जन ट्रेन रद्द कर दिये गये हैं. जिसमें भागलपुर दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन