ePaper

सौतन के प्रति पति का बढ़ता प्यार देख कर सौतन के एक माह के बेटे की कर दी हत्या, ...जानें क्या है मामला?

Updated at : 26 Sep 2019 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
सौतन के प्रति पति का बढ़ता प्यार देख कर सौतन के एक माह के बेटे की कर दी हत्या, ...जानें क्या है मामला?

नयी दिल्ली : बिहार के लखीसराय निवासी एक युवक को दो शादियां करना महंगा पड़ गया. दो शादियां करने की कीमत उसे बेटे की मौत से चुकानी पड़ी. युवक के बेटे का हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि उसकी पहली पत्नी ही है. सौतन से पति का प्यार करना सहन नहीं होने पर सौतन के एक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बिहार के लखीसराय निवासी एक युवक को दो शादियां करना महंगा पड़ गया. दो शादियां करने की कीमत उसे बेटे की मौत से चुकानी पड़ी. युवक के बेटे का हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि उसकी पहली पत्नी ही है. सौतन से पति का प्यार करना सहन नहीं होने पर सौतन के एक माह के बेटे की हत्या कर दी. मामले का खुलासा तब हुआ, जब उसकी बेटी ने ही पिता को बताया कि बच्चे को उसकी मां लेकर गयी थी.

क्या है मामला?

दिल्ली के वजीराबाद थाना क्षेत्र में रहनेवाले लखीसराय निवासी 30 वर्षीय विशेसर की शादी करीब आठ साल पहले मुंगेर निवासी 28 वर्षीया सपना से हुई थी. उसे दो बेटी और एक बेटा है. पिछले साल जब वह अपने घर लखीसराय आया था, तो लखीसराय के पास ही रहनेवाली 23 वर्षीया निशा से दूसरी शादी रचा ली. निशा को पिछले महीने ही एक बेटा हुआ था. इसके बाद विशेसर वजीराबाद में ही अलग-अलग कमरे लेकर दोनों पत्नियों को रखा. पति को दूसरी पत्नी से प्यार करना पहली पत्नी सहन नहीं कर पा रह थी. इसके बाद अपनी सौतन को सबक सिखाने के लिए उसने उसके एक माह के बेटे की गला दबा कर हत्या कर दी और शव को प्लास्टिक की बोरी में छिपा कर सो गयी. घटना 13 सितंबर की रात की है. पुलिस की पूछताछ में भी सपना ने कुछ नहीं बताया. सपना की छह वर्षीया बेटी ने जब पिता को बताया कि बच्चे को उसकी मां लेकर गयी थी. इसके बाद उसने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने दोबारा सपना से सख्ती से पूछताछ की. इसके बाद मामले का खुलासा हुआ.

पुलिस के मुताबिक, सपना ने पूछताछ में बताया है कि पति द्वारा दूसरी शादी किये जाने के बाद उसने सौतन को स्वीकार कर लिया. लेकिन, पिछले कुछ समय से वह दूसरी पत्नी निशा को अधिक चाहने लगा था. बेटे के जन्म के बाद से उसका प्यार और बढ़ गया था. वह उसके पास कम आता था. दूसरी पत्नी के साथ ही अधिक रहता था. सौतन के प्रति पति का बढ़ता प्यार उसे सहन नहीं हुआ और उसने सौतन को सबक सिखाने के लिए 13 सितंबर की रात को घटना को अंजाम दिया. उस दिन भी विशेसर उसकी सौतन निशा के पास था. वह रात को सोते हुए बच्चों के पास पहुंची. रात करीब 12 बजे उसने सौतन के पिछले माह हुए बेटे को उठा लिया और उसे लेकर अपने कमरे में आ गयी. इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद बच्चे के शव को प्लास्टिक की बोरी में रख कर छिपा दिया और सो गयी. सपना को पता नहीं था कि उसकी बड़ी बेटी जाग रही है और अपनी मां की सारी करतूत देख रही है. नींद से उठने पर विशेसर को जब नवजात को नहीं दिखा, तो उसने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने पूछताछ शुरू की. पहले किसी ने कुछ नहीं बताया. लेकिन, जब सपना की छह साल की बेटी ने पापा को बताया कि बच्चे को उसकी मम्मी लेकर गयी थी, तो उसने पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने सपना से सख्ती से पूछताछ की. इसके बाद पुलिस के सामने सपना ने सच बता दिया. पुलिस ने बच्चे के शव को बरामद कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन