ePaper

अलग-अलग हादसे में महिला समेत दो की मौत, एक घायल

Updated at : 02 Jul 2019 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग हादसे में महिला समेत दो की मौत, एक घायल

बछवाड़ा : थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाके में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. सोमवार की सुबह झमटिया ढाला चौक के समीप एनएच 28 पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गंगा स्नान करने आयी […]

विज्ञापन

बछवाड़ा : थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाके में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. सोमवार की सुबह झमटिया ढाला चौक के समीप एनएच 28 पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गंगा स्नान करने आयी एक महिला की मौत हो गयी एक अन्य घायल हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों नें बताया कि समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के जजपट्टी गांव निवासी राजकुमार राकेश अपनी पत्नी अर्चना किशोरी एवं पुत्री खुशबु कुमारी के साथ बाइक से गंगा स्नान करने झमटिया गंगा धाम घाट आयी थी. गंगा स्नान कर बछवाड़ा से दलसिंहसराय की ओर वापस लौटने के क्रम में झमटिया ढाला चौक व आलमपुर के बीच एनएच 28 पर बछवाड़ा से दलसिंहसराय की ओर जा रही तेज रफ्तार से बाइक ने पीछे से टक्कर मार दिया. ठोकर बाइक पर बैठी महिला के पैर में लगी.
जिस कारण बाइक चालक अनियंत्रित होकर उक्त महिला समेत सवार एनएच 28 पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से दोनो घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने घायल अर्चना किशोरी को मृत घोषित कर दिया. वहीं रानी तीन पंचायत यूको बैंक के समीप रविवार के देर शाम एनएच 28 पर सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गयी.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देर शाम रानी गांव निवासी 85 वर्षीय अवकाश प्राप्त शिक्षक विशम्भर राय रानी चौक से अपने घर जा रहे थे. उसी दौरान जब वह अपने घर के समीप पहुंचे तो सड़क पार करने के दौरान बछवाड़ा से तेघड़ा की ओर जा रही अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया. जिस कारण वह बुरी तरह से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्ध को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन